पाना चाहती हैं क्यूट-क्यूट डिंपल्स, तो करें ये आसान काम!

punjabkesari.in Thursday, Jan 11, 2018 - 01:51 PM (IST)

आजकल खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां अपनी पर्सनालिटी और चेहरे का खास ख्याल रखती है। चेहरे की सुरंदता के लिए आंखें, होंठ और गालों का सुदंर होना भी बहुत जरूरी है। आंखों और होंठो को तो लड़कियां मेकअप के जरिए सुदंर दिखा सकती है लेकिन गालों की सुदंरता तो क्यूट डिंपल्स से ही होती है। कुछ लड़कियों के गालों पर नेचुरल डिंपल्स पड़ते है लेकिन कुछ गालों पर इन्हें दिखाने के लिए कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का सहारा लेती है। कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की बजाए आप नेचुरल तरीकों से गालों पर क्यूट-क्यूट डिंपल्स बना सकती है। इससे आपकी स्किन को कोई नुकसान भी नहीं होगा और आपकी पर्सनेलटी को भी चार चांद लग जाएंगे। आइए जानते है किन नेचुरल तरीके से आपके गालों पर क्यूट डिंपल्स दिखाई देने लगेंगे।
 

क्यूट डिंपल्स के लिए करें ये व्यायाम
1. स्माइल एक्सरसाइज

डिंपल्स दिखाने के लिए गालों के बीच के हिस्से पर उंगलियां अंगूठे से प्रैशर डालें और लगातार स्माइल करते रहें। रोजाना 30 मिनट यह एक्सरसाइज करने कुछ ही हफ्तों में आपके गालों में आपको डिंपल दिखाई देने लगेंगे।

PunjabKesari

2. पाउट एक्सरसाइज
अपने होंठों को बाहर निकाल कर गालों को अंदर खींचकर पाउट पोज बना लें। रोजाना 25 से 30 मिनट तक यह एक्सरसाइज करें। इसका असर कुछ ही हफ्तें में नजर आने लगेगा।

PunjabKesari

3. चौड़ी मुस्कान
रोजाना 25 से 30 मिनट तक चौड़ी मुस्कान के साथ गालों के बीच उंगली से दबाव बनाए रखें। ऐसा रोजाना करने से आप नेचुरल तरीके से परमानेंट डिंपल्स पा सकते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static