सिर्फ 5 हजार रुपए में करें इन पांच खूबसूरत शहरों की सैर

punjabkesari.in Tuesday, Aug 15, 2017 - 04:24 PM (IST)

दुनिया में कई खूबसूरत जगहें है, जिनको देखने सपना हर कोई देखता है। दिक्कत आती है तो बस पैसों को लेकर। ज्यादातर लोग तो पैसों का खर्चा देखकर ही अपनी इच्छा को इच्छा ही बनी रहने देते है। अगर आप भी खूबसूरत जगहों को देखने ती तमन्ना रखते है लेकिन ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते तो हम आपको 5 ऐसे शहरों के बारे में बताएंगे, जिनको घूमने के लिए 5,000 रूपए खर्च करने पड़ेंगे। 

 

1.ओरछा (मध्य प्रदेश) 

PunjabKesari
मध्‍य प्रदेश का ओरछा पहाड़ों से घिरा हुआ है। यहां कई प्रसिद्ध मंदिर भी होते है। मानसून के मौसम में यहांं की खूबसूरती देखने वाली होती है। यहां आपको 3 दिन रूकने के लिए सिर्फ 5000 रूपए ही खर्च करने होंगे। 

2. डलहौजी (हिमाचल प्रदेश) 

PunjabKesari
डलहौजी पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। इस हरियाली भरे एरिए को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते है। इस जगह को भारत के मशहूर टूरिस्ट स्पोर्ट में से एक माना जाता है। 

3. माउंट आबू (राजस्‍थान) 
माउंट आबू राजस्‍थान सबसे मशहूर हिल स्‍टेशन है। खूबसूरत पहाड  और दिलवाड़ा मंदिर काफी प्रसिद्ध है। यहां कुछ दिन रहने के लिए आपको ज्यादा पैसों की जरूर नहीं पड़ेगी। 

4. वैली ऑफ फ्लॉवर (उत्‍तराखंड)

PunjabKesari
उत्‍तराखंड का वैली ऑफ फ्लॉवर में हर तरह के फूल मिल जाएंगे। वाइल्ड रोज, डेलिया, सैक्सिफेज, गेंदा जैसे कई फ्लॉवर यहां पाए जाते हैं। टूरिस्टों की भीड़ तो यहां हर साल लगी रहती है। 

5. शिलान्‍ग (मेघालय)
ईस्‍ट का स्‍कॉटलैंड यानी शिलांग काफी खूबसूरत है। यह जगह किसी जन्‍नत से कम नहीं है। पहाड़ के साथ हरे-भरे वन यहां की खूबसूरती बनाएं ऱखते है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static