हर साल खिसकता है दुनिया का यह दूसरा सबसे बड़ा और अनोखा रेगिस्तान

punjabkesari.in Thursday, Feb 22, 2018 - 11:56 AM (IST)

दुनिया में घूमने-फिरने के लिए बहुत सी खूबसूरत जगहें मौजूद है। खूबसूरत होने के साथ-सथ लोगों को अजीबो-गरीब जगहें देखने का बहुत शौक होता है लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे बड़े रेगिस्तान के बारे में बताने जा रहें है। चीन के सबसे बड़ा रेगिस्तान को 'सी ऑफ डेथ' के नाम से जाना जाता है। दिखने में खूबसूरत इस रेगिस्तान में जाना किसी एडवेंचर से कम नहीं है। आइए जानते है इस रेगिस्तान के बारे में कुछ और बातें।

PunjabKesari

चीन के उत्तर-पश्चिम शिंजियांग प्रांत में स्थित यग रेगिस्तान हर साल खिसकता है। यह दुनिया का दूसरा और चीन का सबसे बड़ा रेगिस्तान है, जोकि किसी समय में बेहद खरतनाक समझा जाता था। चीन के 3.37 लाख वर्ग कि.मी इलाके तक फैले इस रेगिस्तान का 85% हिस्सा हर साल शिफ्ट होता है।

PunjabKesari

चीन के सबसे बड़े खिसकते तकलामाकन रेगिस्तान में ऑयल कंपनी के वर्कर्स ने 15 साल में 436 कि.मी हाईवे के दोनों तरफ पेड़ लगाकर हरियाली ला दी है। हरियाली लाने के लिए इस प्रोजेक्ट को 2002 में शुरू किया गया था। यहां के लोगों का कहना है जो भी इस सी ऑफ डेथ में जाता है वो लौटकर वापस नहीं आता है।

PunjabKesari

हाईवे के किनारे पेड़ लगने पर्यटन स्थल बन चुके इस रेगिस्तान के पास अकसू और कोरला शहरों भी हो गया है। इससे पहले तकलामाकन के इस इलाके में लोग नहीं रहते थे। हाईवे बनाने के लिए तकलामाकन के दक्षिणी-उत्तरी को जोड़ा गया है, जहां से प्राचीन समय में सिल्क रोड होकर गुजरता था। मगर अब इसे हाइवे बना दिया गया है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static