नदी के ऊपर बनी है यह नदी

punjabkesari.in Tuesday, Mar 14, 2017 - 11:04 AM (IST)

ट्रैवलिंग: दुुनिया में बहुत से ऐसे ब्रिज हैं जिनको देखकर हम हैरान हो जाते हैं। कहीं पर लकड़ी तो कहीं पर ऊंचाई पर बना कांच का ब्रिज हमें चौका देता है। आज हम जिस अनोखे ब्रिज की बात कर रहे हैं उस पर कारे नहीं बल्कि नदी बहती है। इतना ही नहीं इस नदी पर जहाज भी चलते हैं। 


यह ब्रिज जर्मनी के मैगडेन शहर में है। इसको मैगडेन वाटर ब्रिज के नाम से जाना जाता है और यह नही एल्बे नदी में जाकर मिलती है। खूबसूरती के इस नमूने को देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। इस अनोखे ब्रिज को बनाने का काम 1930 में शुरू हो गया था लेकिन कुछ कारणों से इसे बीच में ही बंद कर दिया गया। दोबारा इसके निर्माण का काम 1997 में शुरू हुआ और 2003 में यह पूरी तरह से बनकर तैयार हुआ। 


जर्मनी का यह ब्रिज दुनिया का सबसे लंबा जलमार्ग है। इस मार्ग से दो नदियां हवेल और मिटेलैंड अलग-अलग दिशाओं में बहती थी। इसी कारण इनको एक साथ मिलाकर नदी के ऊपर ब्रिज बनाया गया। इस मैगडेन वाटर ब्रिज का पानी शहर से काफी दूर एल्बे नदी में मिला दिया जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static