इन चीजों को एक साथ खाना सेहत के लिए है नुकसानदायक

punjabkesari.in Monday, Sep 11, 2017 - 12:25 PM (IST)

खाना खाते समय भी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना बहुत जरुरी होता है। टेस्टी खाना देखते ही आप भूल जाते है कि खाना खाने के भी कुछ नियम होते है। खाते समय खाने सही कॉम्बिनेशंस न होने पर आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। कुछ चीजें ऐसी होती है जिसे एक-साथ खानेसे सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आयुर्वेद में भी इन चीजों को एक साथ खाने के लिए मना किया गया है। आइए जानते है किन चीजों को एक साथ खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है।

 

1. कोल्डड्रिंक के बाद पान मसाला
कोल्डड्रिंक पीने के पहले या बाद में पिपरमेंट युक्त पान मसाला खाना आपके लिए जहर के बराबर हो सकता है। कोल्डड्रिंक के बाद पान मसाला खाने से शरीर में साइनाइड नामक खतरनाक कैमिकल बनता है जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

PunjabKesari

2. दूध के साथ दही और प्याज का सेवन
दूध के साथ या बाद में दही या प्याज का सेवन करने से दाद, खाज, खुजली, एग्जिमा, सोराईसिस, त्वचा और पेट से संबधित समस्याएं हो सकती है। इसके अलावा दूध के साथ खट्टी चीजें खाने से एसिडिटी की प्रॉब्लम हो जाती है।

PunjabKesari

3. दही के साथ मछली, पराठा और उड़द की दाल
दही की तासीर ठंडी होने के कारण इसके साथ गर्म चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। दही के साथ पराठे, मछली और उड़द की दाल का सेवन करने से सेहत को नुकसान हो सकता है। इससे आपको दिल से संबधित रोग होने का डर रहता है।

4. भोजन के साथ फल
कुछ लोग खाना खाने के तुरंत बाद फलों का सेवन कर लेते है लेकिन इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। भोजन के तुरंत बाद नीबू, संतरा, अनानास आदि खट्टे फल खाने से कार्बोहाइड्रेट या स्टार्च की पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। जिससे आपको कब्ज, डायरिया या अपच की शिकायत हो सकती है।

PunjabKesari

5. चिकन के साथ मिठाई
चिकन खाने के बाद कोल्डड्रिंक, जूस या मिठाई खानेसे वो ठीक से पचता नहीं है । इसके कारण आपका पेट खराब हो सकता है। अगर आप भी चिकन खाने के साथ इन चीजों को खाने का शौक रखते है तो अपनी इस आदत को बदल दें।

6. आलू और चावल
अक्सर आलू खाने के शौकिन लोगों को वो चावल के साथ ज्यादा अच्छे लगते है लेकिन इन्हें एक साथ खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है। इन्हें एक साथ खाने से आपको कब्ज की समस्या हो सकती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static