महिला की डाइट में जरूर शामिल होने चाहिए ये Superfoods

punjabkesari.in Wednesday, Mar 21, 2018 - 11:58 AM (IST)

दिन और रात बिना आराम किए मुस्कुराहट के साथ भी अगर कोई काम करता है तो वह है औरत। इसके बावजूद भी वह अपने परिवार के स्वास्थ्य की पूरी तरह से देखभाल करती है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को जरूरत से ज्यादा काम करना पड़ता है। इसके लिए उनकी डाइट भी अलग होनी चाहिए क्योंकि पीरियड्स,मेनोपॉज के अलावा और भी बहुत सी दिक्कतों से गुजरना पड़ता है। जिससे शारीरिक कमजोरियां होना आम बात है। इस समय शरीर में होने वाले न्यूट्रिशियंस की कमी के कारण बाद में औरतों को बीमारियों से भी जूझना पड़ सकता है। कुछ सुपरफूड्स ऐसे हैं, जिन्हें आहार में शामिल करने से आप शारीरिक कमजोरी को दूर कर सकते हैं। 
 

1. बेरी फ्रूट
एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर स्ट्राबेरी,ब्लूबेरी,ब्लैकबेरी आदि में एंटी कैंसर प्रॉपर्टीज होती हैं। जो कैंसर के खतरनाक विषाणुओं से डरने में मददगार है। सेहत के साथ-साथ यह स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी बेहद कारगर है। इनका सेवन करने से झुर्रियां गायब हो जाती हैं और आप बढ़ती उम्र में भी जवां दिखाई देती हैं। 
 

2. अलसी के बीज
अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड के अलावा विटामिन्स,न्यूट्रिशियंस और मिनरल्स होते हैं। रोजाना अलसी के तेल का 1 चम्मच या फिर इसके बीज अपनी डाइट में शामिल करें। यह औरतों के लिए बहुत अच्छी डाइट है। इससे हार्मोंस बैलेंस रहते हैं और मासिक धर्म के कारण आई कमजोरी भी दूर हो जाती है। 
 

3. अखरोट
ड्राई फ्रूट में अखरोट सबसे बैस्ट माना जाता है। गर्मी के मौसम में रोजाना रात को एक अखरोट भिगो कर सुबह खाने से बहुत फायदा मिलता है। यह कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने में भी बेहद कारगर है। 
 

3. पपीता
पपीता खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बैस्ट हैै। विटामिन ए,ई के अलावा इसमें और भी बहुत से जरूरी तत्व शामिल होते हैं जो मासिक धर्म चक्र को सही रखने के साथ-साथ कलोन कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने मददगार है। 
 

4. डार्क चॉकलेट
नर्वस सिस्टम को सही रखने,मैमोरी पावर बढ़ाने,हृदय रोग से राहत पाने के लिए डार्क चॉकलेट बैस्ट है लेकिन जरूरत से ज्यादा इसका सेवन न करें। 
 

5. एवोकाडो
एवोकाडो महिलाओं के लिए बहुत अच्छा सुपरफूड है। इसमें मौजूद ओमेगा-3, ओमेगा-6 फैटी एसिड हॉर्मोंस को संतुलित करने का काम करता है। 
 

6. हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक,ब्रोकली,केल के पत्ते,सलाद को औरतें अपनी डाइट जरूर शामिल करें। इससे शारीरिक कमजोरी दूर होती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static