दांत के कीड़ों से बच्चों को तुरंत आराम पहुंचाएंगे ये उपाय

punjabkesari.in Monday, Jun 19, 2017 - 01:29 PM (IST)

पंजाब केसरी(पेरेंटिंग) : कई लोग एेसा सोचते हैं कि छोटे बच्चों के दांतों की ज्यादा देखभाल करने की जरुरत नहीं होती। एेसा इसलिए क्योंकि बच्चे के दूध के दांत कुछ समय बाद टूट जाते हैं लेकिन एेसा सोचना गलत है। बच्चों की सेहत से जुडी हर बात का ख्याल रखना बहुत जरूरी है फिर चाहे वो खान-पान हो या फिर दांत। इस समय बरती गई लापरवाही से दांतों की जड़े़ सड जाएगी और बाद में बच्चे को परेशानी हो सकती है। एेसे में बच्चे को शुरु से ही दांतों की सफाई करने की अादत डालनी चाहिए।

1. फिटकरी 
इसको गर्म पानी में घोल कर बच्चे को रोजाना कुल्ला  करने को कहें। इससे दांतों के कीड़े खत्म हो जाएंगें और बदबू भी नहीं आएगी।

2. दालचीनी का तेल
रुई को दालचीनी के तेल में अच्छे से डुबो लें और दांत के गढ्ढे में रख दें। 

3. बरगद का दूध(वट वृक्ष)
बच्चों के सडे़ हुए दांतों पर बरगद का दूध लगाएं। इसे लगाने से कीड़े खत्म हो जाएंगें।

4. हींग
इसे गर्म करके कीड़े लगे दांतों के नीचे दबाकर रख दें। एेसा करने से दांतों और मसूड़ों के कीड़े मर जाते हैं।

5. हल्दी और नमक
सरसों के तेल में हल्दी और नमक मिला कर बच्चों के दांतों पर मंजन की तरह मलें।

6. लौंग का तेल 
दांतों के खाली भाग में लौंग का तेल रुई में भिगोकर रखने से दांत के कीड़े खत्म होते हैं और बच्चें को आराम भी मिलता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static