इन खूबसूरत जगहों पर खुलकर करें बोटिंग

punjabkesari.in Thursday, Apr 13, 2017 - 12:44 PM (IST)

पंजाब केसरी(ट्रैवलिंग) : गर्मी के मौसम में एक दो छुट्टियां भी आ जाए को लोग कही घूम लेना चाहते हैं। सड़कों पर तपती धूप में जाने से अच्छा है कि किसी झील के किनारे फ्रैश होना बेहतर है। बोटिग इस मौसम में बैस्ट आइडिया है। यहां पर आप बोटिंग करने के साथ पिकनिक का मजा भी ले सकते हैं। 

 

1. नैैनी झील,नैनीताल
नैनीताल में कुदरती नजारों को देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। नैनी झील यहां की फेमस जगह है। पहाडों के बीचो-बीच बनी यह झील ताजगी का अहसास दिलाती है। नैनीताल में एक बार आकर आप बार-बार यहां आने चाहेगी। 

2. दमदमा झील,हरियाणा
दिल्ली के आस-पास के लोगों के लिए दमदमी झील घूमने के लिए बढ़िया जगह है। एडवेंटर के शौकिन लोगों के लिए यह बहुत अच्छी जगह है। यहां पर आप पैडल बोट,मोटर बोट और रो बोट का भी मजा ले सकते हैं।ज्यादा गर्मी में यह झील सूख जाती है।  

3. कुमारकोम झील,केरल
केरल में कुमारकोम झील का नजारा बेहद खूबसूरत है। यहां पर फुर्सत के पलों में परिवार के साथ बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां पर एसी और नॉन एसी बोट का भी मजी ले सकते हैं। 

4. डल झील,श्रीनगर
श्रीनगर घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है। आप यहां पर डल झील में घूम कर जन्नत का नजारा ले सकते हैं। 

5. पिछोला झील,उदयपुर
राजस्थान के उदयपुर में पिछोला झील बहुत खूबसूरत है। इस झील का निर्माण राणा लाखा के काल में करवाया गया था। यहां पर इको फ्रेंडली बोटिंग का मजा ले सकते हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static