इन राशियों के लोग बनते हैं अच्छे लाइफ पार्टनर

punjabkesari.in Tuesday, Feb 20, 2018 - 05:07 PM (IST)

अधिकतर कपल्स के बीच शादी के बाद काफी नोक-झोंक देखने को मिलती है लेकिन ऐसा नहीं है कि सभी के साथ ऐसा होता है, बहुत से लोगों को मनचाहा पार्टनर भी मिल जाता है। परन्तु कई बार मनचाहा पार्टनर मिलने के बाद भी आपसी तालमेल की कमी देखने को मिलती है, जिदंगीभर लाइफ में खुश रहने के लिए लोग अपनी राशि के हिसाब से ही अपना लाइफ पार्टनर चुनते हैं। कहते है कि कुछ राशियां ऐसी होती है, जिनकी आपस में काफी बनती है। अगर आप भी अपनी राशि के मुताबिक अपना लाइफ पार्टनर चुन रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी राशियों वाले कपल्स के बारे में बताएंगे, जिनकी अगर एक-दूसरे से शादी हो जाए तो वह अच्छे लाइफ पार्टनर बनते हैं। 

 

1. मिथुन और तुला

PunjabKesari
इन दोनों राशियों के लोग अच्छे लाइफ पार्टनर बनते हैं। ये दोनों एक दूसरे की बात को बिना कहें ही समझ जाते है। मिथुन और तुला राशि के कपल में एक दूसरे के प्रति बहुत ज्यादा प्यार होता है। ये दोनों एक दूसरे के दिल में रहते हैं। कितनी भी मुश्किल क्यों न आ जाए। ये कभी भी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ते।

 

2. सिंह और तुला
यह दोनों राशि के लोग एक दूसरे के प्रति बहुत ज्यादा वफादार होते हैं। कभी भी अपने पार्टनर को धोखा नहीं देते। यू कह लें कि सिंह और तुला राशि के कपल्स की जिंदगी एक दूसरे तक ही सीमित है। इन्हें दुनिया से कोई लेना देना नहीं होता।

 

3. मेष और कुंभ

PunjabKesari
इन दोनों के बीच शादी के बाद अच्छा तालमेंल रहता है। जब कोई एक परेशानी में होता है, तो दूसरा उसको खुश करने के लिए कुछ भी कर सकता है। इनमें अच्छी समझ होने के साथ ही गहरा प्यार भी होता है।

 

4. वृषभ और कन्या
अगर आप कन्या राशि के हैं और वृषभ राशि के किसी लड़के से प्यार करती हैं। तो इस रिश्ते को आपका पार्टनर पूरी जिंदगी बहुत प्यार और सम्मान के साथ निभाएगा। एस दूसरे का साथ निभाने के साथ ही इन दोनों राशि के लोग एक दूसरे के लिए बहुत लक्की होते हैं।  

 

5. कुंभ और सिंह

PunjabKesari
 इस राशि के कपल एक दूसरे मन ही मन प्रेम करते हैं। इनका प्रेम करने का अंदाज सच्चा होता हैं। इन दोनों के दिल में एक दूसरे के लिए गहरा प्रेम होता हैं। कुंभ और सिंह राशि के लोग अपने प्यार को जाहिर करने नहीं करते। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static