शरीर को बीमारियों का घर बना सकते हैं ये फल !

punjabkesari.in Saturday, Jun 17, 2017 - 01:32 PM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत) : गर्मी के मौसम में आम खाना सभी को पसंद होता है। फलों की दुकानों में आम की कई किस्में देखने को मिलती हैं जिन्हें दूर से देखकर ही उन्हे खाने का मन करता है लेकिन इन फलों को समय से पहले पकाने के लिए खतरनाक रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है जिससे हमारे शरीर को कई तरह के नुकसान झेलने पड़ते हैं। सिर्फ आम ही नहीं और भी कई फलों और सब्जियों को पकाने के लिए इंजैक्शन लगाएं जाते हैं। ऐसा करके दुकानदार कम समय में अधिक कमाई के चक्कर में लोगों की जिदंगी से खिलवाड़ करते हैं। आइए जानिए इन फलों को पकाने के लिए किन रसायनों का इस्तेमाल होता है और यह लोगों की जिदंगी को क्या नुकसान होते हैं।


खतरनाक रसायन - 
फलों को पकाने के लिए ज्यादातर कैल्शियम कार्बाइड, एसिटिलीन, एथिलिन, प्रॉपलीन और एथनाल आदी रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है। जिसमें से सबसे खतरनाक कैल्शियम कार्बाइड है। फलों पर इस रासायन को लगाने से वे जल्दी पक जाते हैं और देखने में इतने मीठे लगते हैं कि लोग उन्हें झट ले खरीद लेते हैं लेकिन इन फलों के सेवन से शरीर को कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं।


शरीर को होने वाले नुकसान -
1.
लोग जब इन रसायनों से पके फलों का सेवन करते हैं तो खतरनाक नतीजे भुगतने पड़ते हैं। इस वजह से उन्हे उल्टी, दस्त, चक्कर आना, सीने में जलन, मुंह में छाले और आंखों व त्वचा पर खुजली की समस्या हो सकती है।

2.  जब अधिक मात्रा में ये रसायन हमारे शरीर में जाते हैं तो फेफड़ों में पानी भर जाता है और पेट में अल्सर की समस्या भी हो सकती है। 

3. प्रैग्नेंट महिलाओं के लिए ऐसे फल और भी खतरनाक साबित होते हैं। इस वजह से उनके गर्भ में पल रहे बच्चे में कई तरह की असमानताएं हो सकती हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static