प्रैग्नेंसी के दौरान होने वाले ब्रैस्ट पेन से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

punjabkesari.in Monday, Apr 30, 2018 - 03:59 PM (IST)

प्रैग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के परिवर्तन आते हैं। जो उनके लिए कई बार मुश्किले भी पैदा करते हैं। इस अवस्था में ब्रैस्ट पेन होना एक आम सी बात है। कई बार यह दर्द असहनीय हो जाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कई तरह के तरीके अपनाती हैं। मगर उससे कोई फायदा नहीं होता। एेसे में ब्रैस्ट पेन से राहत पाने के लिए कुछ आसान से उपाय अपना सकते हैं। जो आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं उनके बारे में। 


1. सही कपड़ों का चुनाव
प्रैग्नेंसी के दौरान फिटिंग वाली ब्रा पहनने की आदत डाले। इस तरह की ब्रा पहनने से स्‍तनों का मूवमेंट ज्‍यादा नहीं होगा। इससे ब्रैस्ट में पेन भी नहीं होगा। रात में सोते वक्त फिट ब्रा पहनिए।

 

2. आइस पैक
ब्रैस्ट पेन से राहत पाने के लिए आइस पैक का इस्तेमाल करें। दिन में दो बार ब्रैस्ट पर आइस पैक से सकाई करें। एेसा करने से दर्द कम होने के साथ ही ब्रेस्ट की सूजन भी कम होगी। 

 

3. मसाज
यह उपाय ब्रैस्ट पेन से राहत पाने का सबसे आसान तरीका है। मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक से होता है, जिससे दर्द से छुटकारा मिलता है। नहाने से पहले मसाज करने से ज्यादा फायदा होगा। 

 

4. मैग्नीशियम
गर्भावस्था के दौरान शरीर में मैग्न‍िशि‍यम की कमी न होने दें। इसकी कमी होने से ब्रैस्ट में दर्द रहता है। मैग्नीशियम की कमी को पूरा करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, बीजों, केले का सेवन करें। 

 

5. फास्ट फूड्स से बचें
इस अवस्था में फास्ट फूड्स खाने से भी परहेज करना चाहिए। ज्यादा नमक खाने से भी ब्रेस्ट में दर्द रहता है। ब्रेस्ट के दर्द को दूर करने के लिए कम नमक खाएं। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।

 

6. व्यायाम करें
रोजाना व्यायाम करने की आदत डालें। कम से कम 20 मिनट तक व्यायाम कीजिए। कसरत करने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक से होने लगता है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static