डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में आते हैं ये बदलाव

punjabkesari.in Monday, May 29, 2017 - 05:48 PM (IST)

डिलीवरी के बाद प्रॉब्लम :  मां बनना सभी महिलाओं के लिए सौभाग्य की बात होती है। बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं की जिदंगी में कई बदलाव आ जाते हैं। सबसे बड़ा बदलाव उनके शरीर में देखने को मिलता है। कुछ महिलाएं प्रैग्नेंसी के दौरान अपनी डाइट का खास ख्याल रखती हैं लेकिन फिर भी डिलीवरी के बाद उनके शरीर में कुछ छोटे-मोटे बदलाव आ जाते हैं। आइए जानिए प्रसव के बाद आए शारीरिक व मानसिक चेंज के बारे में



वजन बढ़ना
प्रैग्नेंसी के दौरान शरीर का वजन बढ़ना आम बात है। कुछ महिलाओं का तो डिलीवरी के बाद शरीर पहले जैसा ही हो जाता है लेकिन कई महिलाओं का वजन काफी बढ़ जाता है। गर्भावस्था के समय वे अधिक चिकनाईयुक्त भोजन का सेवन करती हैं जिस वजह से वजन बढ़ जाता है।

बालों का झड़ना
PunjabKesariबच्चे के जन्म के बाद महिलाओं के बाल कमजोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं। इसके अलावा कई महिलाओं के तो बाल सफेद और काफी पतले हो जाते हैं।


त्वचा
कई महिलाओं की स्किन काफी रूखी होती है। ऐसे में डिलीवरी के बाद उनकी त्वचा में पहले से भी ज्यादा रूखापन आ जाता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के पेट, जांघों और स्तन की त्वचा खिंच जाती है जिससे शरीर की त्वचा पर हल्के रंग के दाग पड़ जाते हैं।


दांतों में परेशानी
PunjabKesari
डिलीवरी के बाद महिलाओं के दांतों का रंग पीला पड़ जाता है और उनकी चमक खराब हो जाती है। इसके अतिरिक्त दांतों में दरारें आना, मसूढ़ों में सूजन होना आम समस्या है।

स्तन का आकार
गर्भावस्था के शुरूआती दिनों से ही हार्मोन बदलाव के कारण महिलाओं के स्तन भारी और आकार में बड़े हो जाते हैं। इनकी सही तरह से देखभाल न की जाए तो स्तन ढीले पड़ जाते हैं और लटकने लगते हैं।

पैरों में बदलाव
डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में लिंगामेंट मांसपेशियों तथा हड्डियों के बीच बांधने वाली नलिकाएं ढीली हो जाती हैं जिससे पैरों के आकार में बदलाव देखने को मिलते हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static