शादी से पहले हर लड़की को जरूर पूछने चाहिए ये 5 सवाल

punjabkesari.in Friday, Sep 15, 2017 - 12:17 PM (IST)

भारतीय परंपरा में शादी का बहुत महत्व है। शादी के बाद लड़का-लड़की दोनों की जिदंगी में बहुत बदलाव आते हैं और सबसे ज्यादा असर लड़की की जिदंगी पर पड़ता है क्योंकि उसे अपना घर छोड़कर किसी दूसरे के घर में जाना पड़ता है। उसकी पूरी जिदंगी नए सिरे से शुरू होती है। ऐसे में शादी से पहले ही लड़की को अपने ससुराल और पति के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए हर लड़की को शादी से पहले अपने होने वाले पति से कुछ सवाल जरूर पूछने चाहिए जिससे आगे जाकर कोई प्रॉब्लम न हो। आइए जानिए शादी से पहले हर लड़की को कौन-से सवाल करने चाहिए।

1. पसंद के बारे में
शादी से पहले एक लड़की को लड़के से यह सवाल जरूर पूछना चाहिए कि क्या वह आपको पसंद करता है क्योंकि कई बार लड़के घरवालों के दबाव में आकर शादी के लिए हां कर देते हैं। ऐसे में इस सवाल से लड़के के दिल की बात पता लग जाएगी।
PunjabKesari
2. शादी के बाद जॉब
कुछ घरों में तो शादी के बाद भी बहू के नौकरी करने पर किसी को प्रॉब्लम नहीं होती लेकिन कुछ ससुराल वाले ऐसे होते हैं जिन्हें बहू सिर्फ घर के काम करती ही अच्छी लगती है। ऐसे में अगर आप जॉब करती हैं तो लड़के से शादी के बाद भी जॉब करने के बारे में पूछ लें। 
3. फ्यूचर प्लानिंग
शादी से पहले ही लड़के से उसके फ्यूचर प्लान के बारे में पूछें कि वह आगे जाकर क्या करना चाहता है। यही नहीं उससे फैमिली प्लानिंग के बारे में भी बात करें क्योंकि कई पुरूष शादी के तुरंत बाद बच्चा नहीं चाहते।
PunjabKesari
4. परिवार के बारे में
लड़के से उसके परिवार के साथ संबंधों के बारे में भी पूछें। अगर लड़के का अपने परिवार वालों के साथ मनमुटाव है तो शादी के बाद लड़की को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
 5. समझौता 
रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कई बार समझौता करना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में लड़के से यह सवाल भी जरूर करें कि क्या वह जरूरत पड़ने पर समझौता कर सकता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static