चेहरा भी देने लगता है इन बीमारियों के संकेत

punjabkesari.in Monday, Apr 10, 2017 - 10:31 AM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत) : सभी लोगों को छोटी-मोटी सेहत से जुड़ी समस्याएं होती हैं। हर एक बीमारी के अपने संकेत होते हैं जिससे पता लग जाता हैं कि व्यक्ति को क्या परेशानी है। इसी तरह कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स ऐसी होती हैं जो व्यक्ति के चेहरे से पहचानी जाती हैं। बीमारी के बढ़ने पर चेहरे का रंग-रूप ही बदल जाता है। आइए जानिए ऐसी बीमारियां जिनके संकेत चेहरे से पहचाने जा सकते हैं।

1. चेहरे पर सूजन
कई लोग छोटी-मोटी शारीरिक परेशानियों की वजह से कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। इससे कई बार ये दवाईया शरीर पर रिएक्शन कर जाती हैं और चेहरे पर सूजन हो जाती है। अगर जल्दी सूजन कम न हो तो इससे किडनी की समस्या हो सकती है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

2. दाढ़ी के बाल
पुरूषों की दाढ़ी के बाल बीच-बीच में अगर झड़ने लगे तो इससे होइपोथायरॉइडिज्म की समस्या हो सकती है। इससे व्यक्ति का वजन या तो बहुत बढ़ जाता है या काफी कम हो जाता है। इसके अलावा दाढ़ी के बाल झड़ने से एनीमिया की समस्या भी हो सकती है।

3. ठुडी पर बाल
महिलाओं की ठुडी पर अनचाहे बाल आ जाएं तो इससे यह संकेत मिलता है कि उनके हॉर्मोन्स असंतुलित है। इससे ठुडी के अलावा होंठो के ऊपर भी बालों की ग्रोथ बढ़ जाती है।

4. पीलापन
कई बार कमजोरी या बुखार के कारण चेहरा पीला पड़ जाता है लेकिन यह समस्या ज्यादा समय तक रहे और चेहरे के साथ आंखों मेें भी पीलापन आ जाए तो यह गंभीर समस्या हो सकती है। इससे लीवर खराब होने को खतरा हो सकता है। 

5. सफेद दाग
शरीर में कैल्शियम की कमी से चेहरे पर सफेद दाग पड़ने लगते हैं। यह दाग बहुत हल्के होते हैं लेकिन इससे चेहरे की सुंदरता खराब हो जाती है। पेट में कीड़े होने के कारण भी सफेद दाग हो सकते हैं। 

7. फुंसियां
गर्मी के मौसम में अक्सर चेहरे पर पानी वाली फुंसियां हो जाती हैं लेकिन यह दाने अगर ज्यादा हो जाए तो इससे चिकनपोक्स होने का खतरा हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से चेकअप करवाना चाहिए।

8. पिंपल्स
चेहरे पर पिंपल्स होना आम बात है लेकिन यह लंबे समय तक रहें तो इससे हॉर्मोन खराब हो सकते हैं या पेट संबंधी कोई बीमारी होने का भी खतरा रहता हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static