रोज खाएं 1 Avocado, मिलेंगे अनेक फायदे

punjabkesari.in Sunday, Feb 11, 2018 - 10:50 AM (IST)

एवोकाडो के फायदे : एवोकाडो फ्रूट सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। विटामिन ए, बी, ई, फाइबर और प्रोटीन के गुणों से भरपूर एवोकाडो दिल से लेकर कैंसर के खतरे को कम करता है। रोजाना इसका सेवन शरीर में शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है। सेहत ही नहीं एवोकाडो खाना से कई स्किन और हेल्थ प्रॉब्लम भी होती है। लो फैट और मोनोसैचुरेटेड होने के कारण इसे खाने आपकी कई बीमारियों से निजात पा सकते है और कई परेशानियों से दूर रह सकते है। तो आइए जानते है रोजाना 1 एवोकाडो का सेवन करने से आप किन बीमारियों से बचे रह सकते है।

 

1. दिल के लिए फायदेमंद
विटामिन बी6 और फॉलिक एसिड से भरपूर एवोकाडो का रोजाना सेवन आपको दिल की बीमारियों से बचाता है। इसके अलावा किसी भी तरह की दिल की बीमारी में इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

PunjabKesari

2. जोड़ों में दर्द
इसमें आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम के गुण होने के कारण यह सूजन और जोड़ों के दर्द को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा एंटी इंफ्लैमटॉरी गुणों से भरपूर एवोकाडो के तेल की मालिश करने से आप गठिया रोग की समस्या से छुटकारा पा सकते है।

 

3. ब्लड प्रैशर
रोज 1 एवोकाडो खाने से शरीर में रक्त चाप संतुलित रहता है। इससे आपको हाई-ब्लड प्रैशर की समस्या नहीं होती।

PunjabKesari

4. डायबिटीज
यह शरीर में शुगर को कंट्रोल करके इंसुलिन लेवल को संतुलित करता है, जोकि डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। इसलिए रोज 1 एवोकाडो जरूर खाएं।

 

5. आंखों की रोशनी
आंखों की रोशनी बढ़ाने और चश्में से छुटकारा पाने के लिए रोजाना इसका सेवन जरूर करें। इससे आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ-साथ कई समस्याएं दूर होती हैं।

PunjabKesari

6. वजन बढ़ाना
अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते है तो अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करें। इसमें मौजूद पोषक तत्व तेजी से वजन कम करने में मदद करते है।

 

7. पाचन क्रिया
इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा पेट को साफ करती है। इससे आपकी कब्ज, अपच और एसिडिटी की समस्या दूर होती है। रोज इसका सेवन करके आप पाचन क्रिया को ठीक रखा सकते है।

PunjabKesari

8. स्किन प्रॉब्लम
एवोकाडो तेल का इस्तेमाल आपकी कई हेल्थ और स्किन प्रॉब्लम को खत्म कर देता है। इस तेल से मसाज करने पर स्किन का रूखापन और दाग-धब्बे की समस्या खत्म हो जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static