Summer Special: गर्मी का अहसास नहीं होने देगी वर्ल्ड की ये 7 फेमस जगहें

punjabkesari.in Wednesday, Apr 18, 2018 - 12:42 PM (IST)

गर्मियों में आप अक्सर ऐसी जगहें घूमने का प्लान बनाते हैं, जहां आपको ठंडक मिलें। फैमिली के साथ मस्ती भरे पल और सकून भरे वीकेंड के लिए आप वर्ल्ड की बेस्ट जगहों पर जाते हैं। हम भी आज आपको सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि वर्ल्ड की बेस्ट जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि ट्रैवलिंग के लिए मशहूर है। इस जगहों की सैर आपको तपती गर्मी का अहसास तक नहीं होने देगी। चलिए आपको बताते हैं कि कौन सी हैं वो जगहें जहां आप गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए जा सकते हैं।
 

1. इंडोनेशिया, बाली
तपती गर्मी में ठंडी-ठंडी हवा का मजा लेने और प्रकृतिक खूबसूरती देखने के लिए आप बाली जा सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए आपको ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ेंगे और गर्मीयों का वीकेंड भी मजेदार बन जाएगा।

PunjabKesari

2. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख
जम्मू-कश्मीर के इलाके में स्थित लद्दाख गर्मीयों की छुट्टियों के लिए परफेक्ट जगह है। गर्मियों में भी आप यहां बर्फ से ढके पहाड़ और पेड़-पौधे देख सकते हैं। घूमने के लिए लद्दाख की खूबसूरत के साथ-साथ आप यहां तीरंदाजी, जीप सफारी, माउंटेन बाइकिंग, ऊंट सफारी का मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari

3. भूटान
नेचुरल खूबसूरती के लिए मशहूर इन देशों में आप कई रहस्यमयी चीजें देख सकते हैं। अगर आप भूटान घूमने जाएं तो यहां का ग्रेट बुद्ध डोरडेन्मा देखना न भूलें। यह वर्ल्ड की सबसे ऊंची प्रतिमाओं में से एक है। इसके अलावा आप यहां 9 साल पुरानी टाइगर नेस्ट मोनास्ट्री भी देख सकते हैं।

PunjabKesari

4. केरल, मुन्नार
केरल के इस शहर में गर्मियों से राहत पाने के लिए हर साल कई टूरिस्ट आते हैं। मुन्नार में आप तीन नदियों के संगम से बनने वाली खूबसूरत नदी देख सकते हैं। इसके अलावा यहां लहराते चाय के बगान आपकी गर्मी को छूमंतर कर देंगे।

PunjabKesari

5. श्रीलंका
समुद्र किनारे इस शहर में आप की बीच और नेचुरल खूबसूरती देख सकते हैं। एला पहाड़ों और जंगल के बीच से गुजरती ट्रेन और बाहर का खूबसूरत नजारा देखने का मजा आपको श्रीलंका में ही मिलेगा।

PunjabKesari

6. अंडमान एंड निकोबार
भारत में थाईलैंड जैसा मजा लेने के लिए आप अंडमान और निकोबार द्वीप भी घूमने के लिए जा सकते हैं। यह द्वीप प्रकृतिक खूबसूरती, समुद्रतटों और वॉटर स्‍पोर्ट्स के लिए पर्यटकों के बीच मशहूर है। यहां के खूबसूरत नजारे आपको बार-बार यहां आने के लिए मजबूर कर देंगे।

PunjabKesari

7. फिनलैंड
मार्च से जून के बीच घूमने के लिए फिनलैंड बेस्ट ऑप्शन है। गर्मी के मौसम में भी यहां का मौसम ठंडा रहता है। यहां आपको देखने और बोटिंग करने के लिए करीब 2 लाख मिल जाएगा।

PunjabKesari

First Picture Credit: Her Zindagi


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static