इस तरह के लड़के कभी नहीं बन पाते अच्छे जीवन साथी

punjabkesari.in Monday, Jan 29, 2018 - 04:03 PM (IST)

हर किसी के मन की तमन्ना होती है कि उसका जीवन साथी दुनिया का सबसे अच्छा इंसान हो। वह हर घड़ी उसके साथ रहे चाहे सुख हो या दुख। कभी भी वह उसका साथ न छोड़े लेकिन कई बार जैसा हम सोचते हैं वैसा नहीं होता। शादी एक एेसा रिश्ता है जिसमे हुए थोड़ी सी भी चुक जिंदगी को खराब कर सकती हैं। एेसे में लाइफ का इतना बड़ा फैसला कभी भी जल्दबाजी में न ले। जिस इंसान से आप प्यार करती हैं और शादी करने का सोच रहीं है तो उसकी कुछ बातों पर ध्यान दें ताकि आपकी लाइफ खराब होने से बच जाए। आज हम आपको लड़कों की कुछ एेसी ही आदतों के बारे में बता रहे हैं, जो गलत लाइफ पार्टनर की निशानियां होती हैं। 


1. बेवजह चीजे फेंकना 

हर बार बिना किसी बात के बेवजह चीजे फेकने वालों लड़को से दूर ही रहना चाहिए। एेसे लड़के होते कुछ हैं और दिखाते कुछ हैं। इनके रिशते में कभी भी कोई सच्चाई नहीं होती। इस तरह के लड़को से शादी करने का ख्याल भी अपने मन में न लाएं।

 

2. नीचा दिखाना

कुछ लड़को को आदत होती है कि वह हर बात में अपनी होने वाली पार्टनर को नीचा दिखाने कि कोशिश में लगे रहते हैं। अगर आपके साथ भी एेसा भी ही कुछ हो रहा है तो उस रिश्ते को वहीं पर ही खत्म कर दें। इस तरह के व्यक्ति से शादी करने से जिंदगी भर पछताना ही पड़ता है।


3. डिमांड करें

PunjabKesari
शादी से पहले सेक्स, पैसो या किसी और चीज की डिमांड करने लगे तो उस लड़को छोड दें। एेसे लड़को को आप से नहीं सिर्फ अपनी डिमांड पूरी होने से मतलब होता है। इस तरह के लड़के कभी भी आपको खुश नहीं रख सकते। इनसे शादी करने से जीवन खराब हो सकता है।

 

4. दूसरों से जलना
जिस से आप प्यार या शादी करने के बारे में सोच रहें है यदि वह दूसरे व्यक्तियों को देखकर जलता हो, उससे शादी करने के बारे में सोचना छोड़ दें। एेसे लड़के एक दिन आपको देखकर भी जलन महसुस कर सकते हैं। जो की किसी भी रिश्ते के लिए अच्छा नहीं होता।

 

5. आपको कभी भी अहमियत न देना

PunjabKesari
आपकी सलाह या आपको अहमियत न देने वाले लड़के से कभी भी शादी न करें। हर वक्त अपने दोस्त को आप से ज्यादा तवज्जो देना और आपको कुछ न समझने से भी कई बार रिश्ते खराब हो जाते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static