एकता कपूर की दिवाली पार्टी में बी-टाउन से लेकर टीवी सेलेब्स का दिखा ट्रैडीशनल लुक
punjabkesari.in Wednesday, Oct 18, 2017 - 12:17 PM (IST)
जहां सभी ओर दिवाली के जश्न की तैयारियां जोरो-शोरो पर चल रही है, वहां बॉलीवुड सितारे इस त्योहार का जश्न मनाने से पिछे रह जाए, ऐसा कभी नहीं हो सकता। इन दिनों बॉलीवुड सितारों को घर दिवाली पार्टी को आयोजन काफी देखने को मिल रहा है जहां बॉलीवुड और टीवी सितारे अपने टशन में नजर भी आ रहे है।
हाल ही में टीवी सीरियल क्वीन एकता कपूर ने दीवाली पार्टी रखी, जिसे अटैंड करने फिल्मी और टीवी के कई सितारें पहुंचे। ज्यादातर सितारे यहां जोड़ियों में नजर आए। वहीं पिछले कुछ दिनों से ब्रेकअप की खबरों के बीच कथित सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट की जोड़ी भी यहां पहुंचीं और काफी खुशमिजाज दिखें।
एकता कपूर की दिवाली पार्टी में अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना, आलिया भट्ट, श्रीदेवी, सोनम कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, करण जौहर, सुशांत सिंह राजपूत, कृति सेनन, सोनाक्षी सिंहा जैसे कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे। दूसरी तरफ टीवी सीरियल्स की मशहूर अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी, मोना कपूर, साक्षी तंवर, रक्षंधा खान क्रिस्टल डीसूजा जैसे कई टीवी स्टार शामिल हुए।
बिपाशा बसु ब्लू लहंगा-चोली में अपने पति के साथ नजर आईं।
मौनी रॉय स्काई ब्लू इम्ब्रायडरी लहंगा-चोली में काफी खूबसूरत दिखीं
टीवी स्टार दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक दहिया के साथ
कृति सेनन नेवी ब्लू इम्ब्रायडरी लहंगा और कोल्ड शोल्डर चोली में नजर आईं।
सैफ की बेटी सारा अली खान ब्लेक अनारकली ड्रेस में नजर आईं।
वहीं श्रीदेवी बनारसी अनारकली सूट पहनें पति बोनी कपूर के साथ दिखीं