शिल्पा शेट्टी से लें साड़ी पहनने के डिफरैंट Ideas
punjabkesari.in Sunday, Dec 24, 2017 - 07:08 PM (IST)
शिल्पा शेट्टी जहां बॉलीवुड में अपी परफैक्ट फिगर के लिए मशहूर है, वहीं इनका साड़ी सलैक्शन भी काफी चर्चा में रहता है। शिल्पा अपनी साड़ी लुक के साथ हर बार नए एक्सपेरिमेंट में दिखती है, जो उन्होेंने और भी अट्रैक्टिव लुक देता है।
हाल ही में शिल्पा Super Dancer 2 के सेट पहुंची, जहां वह सोनाक्षी राज की डिजाइन की हुई साड़ी पहनकर पहुंची। अगर उनके मेकओवर की बात करें तो वो संजना बत्रा द्वारा किया गया था। अगर उनके ब्लाउज की बात करें तो उन्होंने व्हाइट बिना स्ट्रेप्स के ट्रांसपेरेंट बेक वाला ब्लाउज पहना, जिस पर इम्ब्रायडरी वर्क हुआ था।
इसके अलावा भी शिल्पा शेट्टी को कई साड़ियों में देखा गया है, जिनको बांधने का तरीका काफी अलग और इंस्पिरेशन देने वाला होता है। अगर भी हमेशा साड़ी बांधने वालों में से है तो शिल्पा से आईडिया लिजिए और हर इवेंट में साड़ी को अलग अंदाज से बांधकर अपना स्टाइल स्टेटमेंट बनाएं।