आंखों के नीचे मौजूद सूजन को इन घरेलू तरीकों से करें दूर

punjabkesari.in Saturday, Mar 10, 2018 - 09:34 AM (IST)

कई बार जब हम लोग सोकर उठते है, तो आंखों के नीचे बैग यानी सूजन नजर आने लगती है, जो जल्दी नहीं जाती। इसके अलावा इनकी वजह ज्यादा नींद लेना, अधिक धुम्रपान, ड्राई स्किन या आपका खराब लाइफस्टाइल भी हो सकता है। बैग्स यानी सूजन की समस्या के कारण आंखों के नीचे का हिस्सा फूल जाता है, जोकि देखने में बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। कुछ लोग इस समस्या को दूर करने के लिए क्रीमों का इस्तेमाल करते है लेकिन कुछ घरेलू तरीके अपना कर भी इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। आज हम आपको आंखों की सूजन को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताएंगे, जिससे यह समस्या बिना किसी नुकसान के दूर हो जाएगी।

PunjabKesari

आखों के नीचे सूजन के कारण
अनुवांशिकी कारण
पोषण की कमी
पानी की मात्रा का कम होना
उम्र का बढ़ना
एलर्जी
धूम्रपान का सेवन
 

1. कैमोमाइल टी-बैग
एंटी इंफेलमेटरी गुणों से भरपूर कैमोमाइल टी-बैग को पानी में उबाल कर हल्का ठंडा करके आंखों के उपर रखें। 15-20 मिनट बाद आंखों को ठंडे पानी से धो लें। दिन में 2-3 बार ऐसा करने से आंखों की सूजन दूर हो जाएगी।

PunjabKesari

2. गुलाब जल
आंखों की सूजन को दूर करने के लिए गुबालजल की कुछ बूंदें आंखों में डालें। इससे आपको ठंडक मिलने के साथ-साथ सूजन कू समस्या भी दूर होगी।
 

3. एग-व्हाइट
आंखों के नीचे एग-व्हाइट को लगाकर सूखने दें। इसके सूखने के बाद ठंडे पानी से आंखों को साफ करें। इससे आपकी सूजन मिनटों में गायब हो जाएगी।

PunjabKesari

4. दूध
दूध को हल्का गुनगुना करके दिन में 2-3 बाक आंखों को धोएं। इससे आपकी सूजन मिनटों में गायब हो जाएगी।
 

5. खीरा
खीरे की स्लाइड काट कर उसे आंखों के अपर रखने से भी सूजन की समस्या दूर हो जाएगी। आप चाहें तो खीरे का रस निकाल कर भी उसे आंखों के नीचे लगा सकते हैं।

PunjabKesari

6. एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल में कपड़ा डूबोकर उससे आंखों पर कुछ देर के लिए रख लें। दिन में कम से कम 2-3 बार ऐसा करें।
 

7. धनिया
धनिया का रस निकाल कर उसे 15-20 मिनट के लिए आंखों के नीचे लगा लें। इससे आपको ठंडक मिलेगी और सूजन दूर हो जाएगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static