घर में लगाएं ये 5 पौधे, बीमारियों को कहे बाय-बाय

punjabkesari.in Sunday, Jun 03, 2018 - 03:27 PM (IST)

गर्मियों के मौसम में घर में लगे हरे-भरे पेड-पौधे देखने को बहुच अच्छे लगते हैं। घर की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ ही यह पौधे इसके वातावरण को भी शुद्ध रखने का काम करता है। आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे, जिनका रोजाना इस्तेमाल करें तो आप कई सारी बीमारियों से बच सकते हैं। अच्छी बात तो यह है कि आप इन पेड़-पौधों को अपने घर के भीतर भी उगा सकते हैं। 


1. पुदीना
पुदीना आसानी से घर में किसी भी जगह या गमले में लगाया जा सकता है।  इसकी खुशबू घर के वातावरण को शुद्ध रखने का काम करती है। इसके साथ ही इसकी पत्तियों को चबाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। गर्मियों के मौसम में रोजाना पुदीना के 2 पत्तियां चबाने से शरीर में गर्मी नहीं होती। 


2. जराकुश
जराकुश हरे  और पीले रंग की घास होत है। जराकुश का सेवन करना पथरी वाले लोगों के बहुत फायदेमंद होता है। जराकुश चाय में डालकर पीने से बुखार दूर होता है। इसके अलवा जराकुश चबाने से दांत मजबूत होते हैं। 

 

3. करी पत्ता
करी पत्ते को आप घर में किसी भी छोटे से गमले में लगा कर रख सकते हैं। इसको खाने से शरीर में आयरन और फॉलिक एसिड की कमी नहीं होने देती। 

 

4. धनिया
धनिया को लगाने के लिए किसी बड़े गमले की आवश्यकता नहीं होती। इसको छोटे से कप या गमले में लगा कर रखा जा सकता है। डायबिटिज वाले रोगियों को धनिया खाना फायदेमंद होता है। 

 

5. तुलसी
घर में तुलसी लगाना वास्तु के लिहाज से भी शुभ माना जाता है और सेहत के हिसाब से भी। इसकी महक में मौजूद एस्ट्रोन हमारे मानसिक संतुलन को बनाए रखता है। दूसरा इसकी खुशबू घर के वातावरण को महकाने और शुद्ध रखने का काम करता है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static