Met Gala 2018: प्रियंका और दीपिका ने रेड कॉर्पेट पर बिखेरे जलवे

punjabkesari.in Tuesday, May 08, 2018 - 12:41 PM (IST)

साल का सबसे बड़ा फैशन इंवेट Met Gala 2018 का अयोजन इस बार अमेरिका के न्‍यूयॉर्क सिटी में हुआ। इस फैशन शो को मई महीने के पहले हफ्ते में ऑर्गनाइड किया जाता है। हॉलीवुड के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों के दो स्‍टार्स, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने भी अलग अंदाज में इस फैशन इंवेट में एंट्री ली। इस बार शो का थीम Heavenly Bodies: Fashion and the Catholic Imagination था। प्रियंका चोपड़ा उन बॉलीवुड स्टार्स में से एक है जो कई सालों से कांस फिल्मोत्सव को अटेंड कर रही हैं। वहीं दीपिका पादुकोण दूसरी बार मेट गाला में हिस्सा ले रहीं हैं।  

PunjabKesari

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो वह मेट गाला इंवेट में पहुंची। हर बार की तरह इस बार भी उन्होेंने अपने आउटफिट् के साथ एक्‍सपेरिमेंट किया। फैशन शो को थीम को देखते हुए प्रियंका ने वेलवेट का गाउन पहना जो  Ralph Lauren द्वारा डिजाइन किया गया था। प्रियंका की jeweled hood स्टाइल यह ड्रैस उन्हें अलग लुक दे रही थी। जिस पर हैवी एंब्रायड्री वर्क किया गया था। इस ड्रैस की खास बात यह थी को  एंब्रायड्री वर्क में Swarovski और Gold का इस्तेमाल किया गया था। उन्होने इस ड्रैस को कंफर्टेबल तरीके से कैरी किया था। वहीं, पिछली बार की बार करें तो अर्थी कलर की ट्रेंच कोट ड्रैस में उनकी खूब ट्रोल हुई थी।  
PunjabKesari

दीपिका पादुकोण की बात करें तो उन्होंने इस इवेंट के लिए प्रबल गुरुंग की ड्रेस चूज की। रेड कलर हाइ स्लिट गाउन में वह बिल्कुल फीट नजर आ रही थीं। उस गाउन को ऑफ शोल्डर के साथ ड्रामेटिक अंदाज में डिजाइन किया गया। उनके हेयर स्टाइल की बात करें तो हैरी जोश ने उन्हें इस बार लुक दिया था। वहीं पिछली बार व्हाइट कलर के गाउन उनकी कॉफी ट्रोल हुई थी। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static