कैदियों को होता है यहां घर जैसा अहसास, ऐसी हैं दुनिया की 5 अजीबोगरीब Jails

punjabkesari.in Saturday, Sep 02, 2017 - 05:29 PM (IST)

कोई व्यक्ति जब बड़ा अपराध करता है तो उसे जेल में डाल दिया जाता है। यहां कैदियों के साथ काफी बुरा व्यवहार होता है लेकिन सभी जेलें एक जैसी नहीं होती। दुनिया में कुछ जेल ऐसी भी है जहां कैदियों को घर जैसा ही अहसास होता है। आइए जानिए दुनिया की कुछ अजीब जेलों के  बारे में


1. सैन पैडरो जेल, बोलीविया
बोलीविया की इस जेल में कैदियों को रहने के लिए सैल खरीदने पड़ते हैं। इस जेल में लगभग डेढ़ हजार कैदी रहते हैं और यहां कोई सुरक्षा गार्ड भी नहीं है। यह जेल एक तरह की कालोनी जैसी है और इसके अंदर बाजार भी बने हैं। यहां कैदी काम करके पैसे कमाते हैं और अपने रहने के लिए सैल खरीदते हैं।
PunjabKesari
2. सेबू जेल, फिलीपींस
साधारण जेलों में रहकर कैदी बाहर की दुनिया से दूर हो जाता है और अकेला रहकर बोर हो जाता है लेकिन इस जेल में कैदी कभी बोर नहीं होते। यहां कैदियों को डांस करने और गाना गाने के लिए प्रेरित किया जाता है। जिससे वे अपनी प्रतिभा को बाहर निकालते हैं और उनका मनोरंजन भी होता रहता है।
PunjabKesari
3. जस्टिसेंट्रम लियोबेन (Justizzentrum Leoben), ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया की यह जेल किसी आलीशान होटल से कम नहीं है। कांच से बनी यह जेल बाहर से एक दम फाइव स्टार होटल की तरह लगती है। इस जेल में जिम, स्पोर्ट्स सैंटर और सभी कैदियों के लिए प्राइवेट कमरे बनाए गए हैं। 
PunjabKesari
4. क्रिस्टी जेल, रूस
इस जेल में सिर्फ 3000 कैदियों के रहने की जगह है लेकिन यहां 10,000 कैदी रहता है। जिस वजह से यहां बहुत ज्यादा भीड़ रहती है और कैदियों को सोने के लिए भी जगह नहीं मिलती।
PunjabKesari
5. अर्नज्यूज जेल (Aranjuez ), स्पेन
जेल मे जाने के बाद कैदी अपने परिवार को नहीं मिल पाता और सजा खत्म होने तक उनसे दूर रहता है लेकिन स्पेन में एक ऐसी जेल भी है जहां कैदी अपने परिवार के साथ रह सकते हैं। यहां करीब 32 सैल हैं और इसमें परिवार के रहने का भी पूरा प्रबंध है।
PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static