30 की उम्र से पहले जरूर घूमें भारत की ये खूबसूरत जगहें

punjabkesari.in Wednesday, Mar 21, 2018 - 12:45 PM (IST)

जवानी के दिनों में घूमने का अपना अलग ही मजा है। यही समय होता है, जब हम लोग अपने फ्रैंड के साथ वीकेंड या फिर हॉलिडे मनाने के लिए किसी मशहूर जगह पर जाते है और खूब मस्ती करते है। अगर आप भी घूमने-फिरने के शौकीन है तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां 30 की उम्र से पहले ही घूम आए क्योंकि यह जगहें आपके हर पल को यादगार बना सकती है। 

 


1. गोवा 

PunjabKesari
इसमें कोई शक नहीं है कि भारत में गोवा ही एक ऐसा देश है, जहां घूमने के लिए एक से बढ़कर एक खूबसूरत प्लेस है। छुट्टियां मनाने के लिए गोवा बैस्ट प्लेस है। गोवा की नाइटलाइफ़ और बीच हाईपॉइंट हैं। कलंगूट, अंजुना, फोर्ट अगुआड़ा , बासमिका का बोम यीशु, चर्च ऑफ मे डे देश, दूधसागर झरने,  ग्रैंड आइलैंड अन्य आदि गोवा के आकर्षण केन्द्र है। 

 

2. श्रीनगर

PunjabKesari
श्रीनगर में आपको हर जगह प्राकृतिक नजारा देखने को मिलेगा। श्रीनगर के कुछ आवश्यक स्थानों में डल झील, शालीमार बाग, निशात बाग, जामा मस्जिद, ज़ैन-उल-अबिदीन की कब्र, शंकराचार्य हिल और हजरतबल मस्जिद अन्य आदि शामिल हैं। 

 

3. लद्दाख 
लद्दाख सभी टूरिस्टों के लिए स्पैशल जगह है। यहां की जांस्कर घाटी, खरदुंग-ला पास, पांगोंग त्सो झील, हेमिस नेशनल पार्क और स्पितुक गोम्पा मशहूर और खूबसूरत प्लेस है। 

PunjabKesari

4. अंडमान व नोकोबार द्वीप
अगर आप कुछ एडवेंचर पसंद करते है तो यह जगह आपके लिए बैस्ट है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग और पैरासेलिंग का भरपूर मजा ले सकते है। इसके अलावा राधानगर बीच, सेलुलर जेल राष्ट्रीय स्मारक, चिडिया तापू और महात्मा गांधी समुद्री राष्ट्रीय पार्क अन्य आदि यहां के ऑकर्षण का केन्द्र है। 

PunjabKesari

5. कासोल
यदि आप एक प्रकृति पसंद हैं और कैंप और ट्रेकिंग को खूब एन्जॉय करते है तो कासोल के खीरगंगा ट्रेक, मलाना ट्रेक, तोष, नदी पार्वती का नजारा जरूर लें। '

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static