इन जगहों पर पर्यटकों का जाना हैं मना

punjabkesari.in Saturday, Mar 25, 2017 - 07:14 PM (IST)

ट्रैवलिंगः दुनियाभर में घूमने-फिरने के लिए कई जगहें हैं लेकिन कुछ जगहें एेसी भी हैं जहां पर पर्यटको का जाना मना है। ये जगहों घूमने के लिए सुरक्षित नहीं है। आज हम आपको एेसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां पर्यटकों की एंट्री बैन है। 

1. सांपों का द्वीप, ब्राजील
ब्राजील के शहर से कुछ दूर इस द्वीप में सांपों का राज है। यहां पर सांपों की कई प्रजातियां हैं। सुरक्षा के कारण यहां की सरकार ने वहां टूरिज्म पर प्रतिबंध लगाया है।

2. नॉर्थ सेंटिनल द्वीप, अंडमान
इस द्वीप पर बाहरी लोगों का आना मना है। यहां पर सिर्फ नाव के जरिए पहुंचा जा सकता है। यहां पर एक पुराना इंसानी कबीला रहता है जो वहां पर पहुंचने वाले लोगों पर हमला कर देता है। 

3. लसकस गुफा, फ्रांस
इस गुफा में एेतिहासिक काल के हजारों चित्र है। इस गुफा के टूटने का खतरा भी है इसके कारण यहां पर पर्यटकों का जाना बैन है। 

4. हर्ड द्वीप, ऑस्ट्रेलिया 
सुरक्षा और प्राकृतिक संरक्षण की वजह से इस द्वीप पर सैलानियों की आवाजाही पर बैना है। 

5. शिंटो मठ, जापान 
यहां पर सिर्फ सर्वोच्च पुजारी या फिर राजपरिवार द्वारा नियुक्त पुजारी ही जा सकते हैं। पर्यटकों को सिर्फ इस मठ के गेट तक ही जाने की परिमशन है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static