इस देश की खूबसूरती करती है टूरिस्ट को अट्रैक्ट

punjabkesari.in Tuesday, Mar 27, 2018 - 01:07 PM (IST)

दुनियाभर में घूमने-फिरने के लिए बहुत सी खूबसूरत जगहे हैं। लॉग वीकेंड के लिए लोग अक्सर सुकून से भरी जगहों पर घूमने का प्लान करते हैं। ऐसे में आप हम आपको ऐसी ही एक खूबसूरत जगहे के बारे में बताने जा रहे हैं। स्विट्जरलैंड के बारे में तो हर कोई जानता है और यहां घूमने के लिए भी हर साल कई टूरिस्ट आते हैं। यहां की खूबसूरती ही नहीं बल्कि संस्कृति भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। फेमस होने के साथ-साथ यह शहर बेहद खूबसूरत भी है। चलिए आपको बताते है इस शहर के बारे में कुछ खास बातें।
 

स्विट्जरलैंड शहर की खूबसूरत वादियां पर्यटकों के आकर्षक का सबसे मुख्य केंद्र है। यह देश अपने खूबसूरत पहाड़ों, स्पोर्ट्स प्लेस, हरियाली और खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के लिए दुनियाभर में फेमस है। इस देश का सफर आपके लिए बेहद रोमांचकारी होगा। अगर आप इस शहर में घूमने के प्लान बना रहे हैं तो स्विट्जरलैंड के इन शहरों को देखना न भूलें। गर्मियों में घूमने के लिए तो स्विट्जरलैंड और इसके ये शहर बिल्कुल परफेक्ट हैं।

PunjabKesari
 

1. इंटरलेकन ओस्ट
प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर इस शहर में आप स्विट्जरलैंड के इतिहास के बारे में अच्छी तरह जान सकते हैं। इस शहर की हाउसिंग स्टोर, स्विस चॉकलेट और वोडका बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर हर साल लाखों पर्यटक घूमने आते हैं।

PunjabKesari

2. जंगफ्रोज
यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत श्रंखला बना स्विट्जरलैंड का यह छोटा सा शहर बेहद खूबसूरत है। गर्मी के मौसम में यहां आइस स्कीइंग का लुफ्त उठाया जा सकता है। यहां की बर्फ पर पड़ती सूरज की किरणों इस शहर की खूबसूरती को बढ़ा देती हैं।

PunjabKesari

3. शिल्थॉर्न ग्लेशियर
अगर आप गर्मियों में भी ठंडी-ठंडी बर्फ का मजा लेना चाहते हैं तो शिल्थॉर्न ग्लेशियर बेस्ट जगहें है। यह शहर बर्फीले शहरों के साथ-साथ भव्य रेस्टोरेंट की श्रृंखला के लिए भी फेमस है।

PunjabKesari

4. ग्लेशियर ग्रोटो
यहां पर बर्फ में बनी बहुत सी सुदंर गुफाएं हैं, जिनकी दीवारों पर 8,450 लेम्पस जगमगाते हैं। यहां के 'हॉल ऑफ फेम' में स्विट्जरलैंड में आए प्रमुख हस्तियों की तस्वारे लगाई गई हैं, जिनमें से कई भारतीय सेलेब्स भी हैं।

PunjabKesari

5. ग्रोरनरग्रेट
इस शहर को स्विट्जरलैंड का स्वर्ग भी कहा जाता है। सर्दियों में बर्फ से ठका रहने वाला यह शहर गर्मियों में फूलों की घाटी में बदल जाता है। इसके अलावा जुलाई के महीने में इस शहर में सरकार की तरह से स्पैशल म्यूजिक प्ले करवाया जाता है। इसमें लगातार 7 घंटे तक लाइव कांसर्ट होते है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static