बर्फ थैरेपी से पिंपल को करें रातो-रात गायब

punjabkesari.in Wednesday, Mar 22, 2017 - 12:22 PM (IST)

ब्यूटीः पिंपल्स, यह चेहरे की पूरी खूबसूरती को बिगाड़ कर रख देते हैं। इन पिंपल्स से निजात पाने के लिए लड़कियां बहुत से तरीको को भी अपनाती हैं लेकिन फिर भी वे इन जिद्दी पिंपल्स से छुटकारा पाने में नाकामयाब रहती हैं। इसलिए आज हम कुछ ऐसी चीजें लेकर आए हैं जिन्हें फॉलो करके आप अपने जिद्दी पिंपल्स से निजात पा सकती हैं। सबसे खास बात तो यह है कि इनका कोई साइज-इफैक्ट भी नहीं है और ना ही ये मंहगे हैं।

 

1. बर्फ थैरेपी

बर्फ तो हर किसी के घर में होती हैं। अब तक आपने बर्फ को पानी ठंडा करने के लिए इस्तेमाल किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बर्फ से पिंपल को भी दूर किया जा सकता है। जी हां, दरअसल बर्फ पिम्पल की लालिमा को कम करता है जिससे कि सूजन कम हो जाती है। इसके अलावा बर्फ पिंपल के इर्द-गिर्द मौजूद गंदगी और तेल को भी निकाल देता है। एक कपड़े में बर्फ के टुकड़े को लपेट लें। फिर उस कपड़े को अपने पिंपल के ऊपर कुछ सेकेंडों के लिए रखें। ऐसा कम से कम 5 बार दोहराएं।

2. सफेद टूथपेस्ट

टूथपेस्ट का इस्तेमाल तो रोज सुबह सभी करते हैं। सफेद टूथपेस्ट भी काफी हद तक बर्फ थैरेपी की तरह ही काम करता है। रात को सोने से पहले थोड़ा सा सफेद टूथपेस्ट अपने पिंपल पर लगा लें। कम से कम टुथपेस्ट को 1 घंटे के लिए ऐसी ही रहने दें। उसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।

3. लहसुन

पिंपल हटाने के लिए लहसुन काफी कारगार साबित होता है। जी हां, लहसुन में एंटीवायरल, एंटीफंगल, एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट काफी मात्रा में मौजूद होते हैं जो पिंपल को दूर करने में काफी कारगार साबित होते हैं। सबसे पहले एक लहसुन की कली को छील लें। फिर लहसुन को अपने पिंपल पर लगाएं। इसे 5-7 मिनट तक ऐसी ही लगा रहने दें। उसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

4. पपीता 

अगर आपके चेहरे को बार-बार पिंपल का सामना करना पड़ता है तो ऐसे में आप पपीते का इस्तेमाल कर सकते हैं। पपीते में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो चेहरे को मॉइस्चराइज रखने में मदद करते हैं। रोजाना गर्म पानी से चेहरे को धोने के बाद चेहरे पर पपीता का मिक्सचर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को धो लें। इसके अलावा आप रोजाना अपनी डाइट में पपीता के जूस को भी शामिल कर सकती हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static