इस शर्त को पूरा करके यहां फ्री रह सकते हैं लोग!

punjabkesari.in Saturday, Jan 21, 2017 - 07:08 PM (IST)

ट्रैवलिंगः मंहगाई के जमाने में अगर किसी को कोई चीज फ्री में मिल जाएं तो इससे अच्छा और क्या हो सकता है। आज हम आपको एक एेसे आईलैंड के बारे में बताने जा रहे है जहां आप फ्री रह सकते हैं। वैसे तो दुनियाभर में कई आईलैंड है लेकिन यह सबसे अलग है। यहां आप फ्री रह सकते है लेकिन एक शर्त को पूरा करके। अब आप भी सोच रहे होगे कि एेसी कौन सी शर्त है। आइए जाने इस शर्त के बारे में।

ऑस्‍ट्रेलिया के तस्‍मानिया पार्क्‍स और वाइल्‍डलाइफ सर्विस आपको एक सपनों की दुनिया में ले जाने की तैयारी में है। यहां जाकर आप हर तरह के तनाव से मुक्त हो जाएगे। तस्‍मानिया आईलैंड पर आप 6 महीने के लिए फ्री रह सकते है। आपको यहां रहने के लिए चार बेडरूम का घर दिया जाएगा। आप यहां पर अपने दोस्त के साथ भी  रह सकते है। फ्री रहने के लिए आपको एक शर्त माननी होगी। 

ये हैं शर्त
- 6 महीने तक घर की देख-रेख करनी होगी
- बिना टी. वी, इंटरनेट और फोन के रहना
- खाना-पाना खुद बनाना होगा
- खेती और अन्य काम करने होगे
- 6 महीने तक घर नहीं जा सकते, एमरजेंसी में जा सकते है।
- प्रति व्यक्ति 325 किलो सामग्री ले जा सकता है।  

वैसे यह ऑफर 2 साल के लिए है। यहां रहने के लिए इन सभी नियमों का पालन करना होगा। यहां रहने से पहले लोगों की अच्छी तरह से जांच की जाती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static