रसोई में भूलकर भी न करें ये Mistake, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

punjabkesari.in Saturday, Jan 27, 2018 - 01:47 PM (IST)

हर महिला अपना ज्यादातर समय किचन में ही गुजारती है। महिलाएं अपने परिवार के लिए हेल्दी और स्वादिष्ट खाना बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ती। टेस्टी खाना बनाने के साथ-साथ महिलाएं किचन की साफ सफाई का भी पूरा ध्यान रखती है लेकिन इसके बावजूद भी वो अनजाने में कुछ गलतियां कर देती है। आपके द्वारा की गई यह छोटी-मोटी गलतियां घर में नकारात्मक ऊर्जा और पैसों की कमी का कारण बन सकती है। इसके अलावा कुछ गलतियों के कारण आपके परिवार की हेल्थ पर भी असर पड़ता है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में बताने जा रहें है जो महिलाओं को नहीं करनी चाहिए।
 

रसोई में न करें ये गलतियां:-
1. दूध उबालते समय उसे धीमी आंच पर रख कर पकाएं। क्योंकि दूध उबलने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा इससे पैसों की कमी की भी होती है और परिवार के लोग भी बीमार रहने लगते हैं।

PunjabKesari

2. आज के इस स्टैंडिंग किचन के जमाने में महिलाएं स्लैब पर ही रोटी बेल लेती हैं लेकिन इसका गलत असर सेहत पर पड़ता है। इसलिए रोटी हमेशा लकड़ी के चकले पर ही बेल कर बनाएं। इससे धन लाभ के साथ-साथ बीमारियां भी दूर होंगी।

3. रसोई घर को मां अन्नपूर्णा माना जाता है। इसलिए कोई भी काम करने के बाद किचन को साफ जरूर करें। इसके अलावा गैस को भी कभी गंदा न रखें। इससे घर में दलिद्र्ता फैलती है।

PunjabKesari

4. रसोई की सजावट करने के लिए आप श्री कृष्णा का मक्खन खाते हुई कोई तस्वीर लगा सकते है। इससे किचन के साथ घर में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

5. घर का मेन गेट और किचन को कभी भी आमने-सामनेे न बनाएं। इससे घर में पाचन संबंधी बीमारियां फैलती है। किचन को हमेशा मेन गेट से दूर बनाएं और उसे हमेशा ढक कर रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static