बर्थ कंट्रोल के समय की गई ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी

punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2017 - 01:04 PM (IST)

शादी के बाद पति-पत्नी की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। अक बच्चे के बाद परिवार और आगे की जिंदगी की सोच में कई बार जीवनसाथी फैमिली प्लानिंग का सहारा भी लेते हैं। इसके लिए बर्थ कंट्रोल का सहारा लेते हैं। कई बार सही जानकारी न होने के कारण अनियोजित प्रेग्नेंसी भी हो जाती है। पति-पत्नी की जाने अनजाने की गई गलतियों के परिणाम उलट हो सकते हैं। किसी भी तरह के बर्थ कंट्रोल का इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टरी सलाह लेनी बहुत जरूरी है ताकि आपकी सेहत और फैमिली प्लानिक पर कोई गलत प्रभाव न पड़े। जानें बर्थ कंट्रोल से जुड़ी कुछ अहम बातें। 


जरूरी है डॉक्टरी सलाह 
पति-पत्नी को किसी भी तरह के गर्भनिरोधक का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से एक बार इसके बारे में जानकारी जरूर ले लेेनी चाहिए। लगातार इस तरह की गोलियों का सेवन करने से यौन रोग होने का भी डर रहता है। पहले से ही यीस्ट इंफैक्शन जैसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो पहले अच्छी तरह से जानकारी लें ले कि कौन-सा उपाय आपके लिए सही है। 

गलत लुब्रिकेंट
कंडोम का इस्तेमाल कर रहे हैं तो पहने यह जान लें कि तेल या वेसलीन के इस्तेमाल से लेटेक्स कंडोम कमजोर हो जाते हैं। जिससे आप गलती का शिकार हो सकते हैं। सिलिकॉन वाले लुब्रीकेंट अच्छा ऑप्शन है। 

गोली का सही समय 
गर्भावस्था से बचने के लिए गोली खाने का भी सही समय होता है। समय से पहले या बाद में गोली खाने से नुकसान हो सकता है। इस बारे में आप डॉक्टर से भी सलाह ले सकती हैं।

सुरक्षित दिन
अनचाही प्रैग्नेंसी से बचना चाहते हैं तो सेफ डेज को दौरान ही संबंध बनाएं। यह तरीका काफी हद तर कारगर हो सकता है लेकिन पूरी तरह से नहीं। 


फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static