इस बार अवॉर्ड फंक्शन में नहीं पसंद आया लोगों को मीरा का फैशन
punjabkesari.in Monday, Mar 12, 2018 - 03:16 PM (IST)
बीती शाम मुंबई में 'हैलो हॉल ऑफ फेम-2018' अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया, जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। अवॉर्ड फंक्शन में शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी नजर आईं।
इस दौरान मीरा ने ब्लैक और व्हाइट कलर की ड्रैस पहनी थी। उनकी यह ड्रैस न तो साड़ी लग रही थी और न ही गाउन। उन्होंने क्या पहना है इसके बारे में समझ पाना काफी मुश्किल था। उनकी इस ड्रैस की कमर पर बैल्ट लगी हुई थी। इसी के साथ उन्होंने ब्लैक हील्स पहनी थी।
वैसे तो शाहिद की पत्नी हर जगह स्टाइलिश अंदाज में दिखती है लेकिन इस बार वह अपने स्टाइल का जादू नहीं चला पाई। इसके अलावा शो में दीपिका भी कुछ खास नहीं लग रही थी। दीपिका ने लेबल फाल्गुनी और शेन पिकॉक का डिजाइनर व्हाइट फिशकट गाउन वियर किया था, जिसकी स्लीव्स काफी अजीब थी। गाउन के साथ उनका हेयरस्टाइल भी अच्छा नहीं लग रहा था।