मानुषी का बिकनी अवतार फैंस को नहीं आया पसंद, हुई खूब ट्रोल

punjabkesari.in Monday, May 14, 2018 - 03:39 PM (IST)

2017 में विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम करने वाली मानुषी छिल्लर अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। उनकी डिंपल स्माइल के तो लोग दीवाने हैं, अपने फैंस के लिए वह सोशल साइट यानि इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर मानुषी बेहद हॉट अवतार में नजर आईं। मानुषी का यह अंदाज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। ट्रेडिशनल ड्रेस को छोड़ इस बार वह बिकनी पहने बीच पर नजर आ रही हैं। इस बार बिकनी में मानुषी का लुक शायद उनके फैंस को पसंद नहीं आ रहा है। 


मानुषी तस्वीर में ब्लैक और व्हाइट चैक की बिकनी पहन बीच पर दिखाई दे रही हैं। जिसके लिए उनके फैंन खूब ट्रोल भी कर रहे हैं। हालांकि यह पहला मौका नहीं, जब मानुषी ने स्विम सूट पहना हो। इससे पहले भी वह हॉट अंदाज में सोशल साइट पर अपनी तस्वीरें अपलोड करती रही हैं। कुछ उनका यह लुक पसंद आ रहा है को कुछ लोग उनकी इस पोस्ट पर भद्दे कमेंट भी कर रहे हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static