LFW 2017 में पहली बार ट्रांसजेंडर मॉडल ने किया रैंप वॉक

punjabkesari.in Friday, Feb 03, 2017 - 06:38 PM (IST)

लाइफस्टाइलः लैक्मे फैशन वीक समर /रिसॉर्ट 2017 का आयोजन मुंबई के जियो गार्डन में हुआ जो 1  से 5 फरवरी तक चलने वाले इस शो में बड़े-बड़े फिल्म स्टार के अलावा आम लोग भी हिस्सा ले रहे हैं। इस फैशन शो में बुधवार को पहली बार ट्रांसजैडर अंजलि लामा ने इस शो में रैप वॉक किया। जो इस बार की खास अट्रैक्शन भी रहा। 

अंजलि लामा नेपाल की रहने वाला पहला लड़का जो ट्रांसजेंडर करवा कर लड़की बन चुके हैं। अंजलि ने स्वानकी मुम्बई ऑडिटोरियम में कैटवॉक की। क्रीम कलर की फिटिड ड्रैस,ब्लैक हेयर और ऊभरे हुए गालों के साथ वह अट्रैक्टिव लग रही थी। इस रैप पर वॉक करने के बाद लामा ने अपने सपनों को सच होते हुए देखा और इसके साथ ही वह पहली ट्रांसजेंडर है जो ट़ॉप फैशन कैलेंडर का हिस्सा बन गई हैं। Indian cosmetics brand ने इसे स्पॉन्सर्ड भी किया है।
 

नेपाल के गरीब परिवार से संबंध रखने वाली लामा अपने परिवार में पांचवा लड़का थी। इसने औरतों के दुख को गहराई से समझा और खुद का जैंडर बदलने का फैसला लिया। इससे पहले लामा ने फैशन मॉडल बनने के बारे में कभी नहीं सोचा। लामा का कहना है कि उसने बचपन में भी कभी लड़कों की तरह कपड़े नहीं पहने। जहां बाकी बच्चे स्कूल जाते थे और दोस्तों के साथ खेलते थे वहीं लोग इन्हें Nabin Waiba कह कर बुलाते थे। जिससे कई बार लामा असहज भी महसूस करते थे। यही बात उनको उलझन और उदासी डाल देती थी कि मैं लड़का हूं और सब मेरे साथ ऐसा बर्ताव क्यों कर रहे हैं?


ट्रांसजेडर बदलवाने के बाद लड़कियों वाले कपड़े पहनने शुरू किए। 2005 में वह लोगों और परिवार के सामने आए और कुछ सालों बाद फैशन को अपना करियर बना लिया। अपनी हाइट और फिगर के कारण फैशन की दुनिया में उन्हे पसंद भी किया जा रहा है। नेपाल की एक मैगजीन की कवर फोटो के लिए भी अंजलि लामा को चुना गया जो ट्रांसडजेडर लोगों के लिए खास थी। नेपाल में कुछ खास सफलता न मिलने के कारण अंजलि ने इंडिया मैसिव फैशन इंडस्ट्री में भाग्य आजमाने का फैसला किया। दो फेल ऑडिशन के बाद दिसंबर में उनका सपना पूरा हो गया। जब लैक्मे फैशन वीक समर 2017 के रैप पर उनको कैट वॉक करने का मौका मिला और अब 1 फरवरी बुधवार को रैप वॉक किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static