इस तरह पैसे खर्च किए बिना घर को दें Attractive look

punjabkesari.in Saturday, Aug 05, 2017 - 02:35 PM (IST)

घर को मार्डेन तरीके से सजाने के लिए आप कितनी मेहनत करते है। हर किसी को अपना घर अपने हाथों से सजाने में एक अलग ही खुशी मिलती है लेकिन आजकल महंगाई इतनी बढ़ गई है कि सजावट का सामान खरीदना आसान नहीं है। ऐसे में स्मार्ट गृहणी वही है जो घर में पड़ी चीजों का बाखूबी इस्तेमाल कर ले। इससे घर सजाने के लिए ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ते और घर की सजावट भी अच्छे से हो जाती है। आज हम कुछ ऐसे ही आसान तरीके लेकर आएं है जिससे आपको घर सजाने के लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़गे।

 

1. एक्वेरियम
एक्वेरियम नेगेटिव एनर्जी को घर से दूर करता है। ड्राइंग रूम में रखे सिंपल एक्वेरियम  को भी आप खुवसूरत बना सकती है। ये घर की डैकोरेशन का बहुत ही खास हिस्सा होते है। इसे सुंदर बनाने के लिए आप इसमें रंग-बिरंगे सिप या पत्थर डाल सकते है। इससे ये किसी संमुद्र के सीन से कम नहीं लगेगा।

PunjabKesari

2. सैंटर टेबल
घर में रखे सैंटर टेबल पर मेहमानों की खास नजर होती है। सिपंल से दिखने वाले अपने सैंटर टेबल को डैकोरेटिव बनाने के लिए आप इसके उपर बाउल में सीप डालकर इसमें थोड़ा का पानी भर दें। इसके अलावा आप टेबल पर बुक्स, फ्लावर पोट या रंग-बिरंगी कैंडल भी रख सकते है।

PunjabKesari

3. शीशे
रुम या बाथरुम के शीशे को यूनिक लुक देने के लिए आप इसकी साइड के चारों तरफ सीप लगा सकती है। घर के मिरर को यूनिक लुक देने के लिए आप उस पर बटन, फूल, रस्सी या फिर वेस्ट कलरफुल पेपर लगा सकती है।

PunjabKesari

4. कैंडल स्टैंड
आजकल घर में कैंडल रखना तो ट्रैंड बन गया है। लोग घर में कैंडलस रोशनी के लिए नहीं बल्कि सजावट के लिए रखते है। अक्सर लोग कैंडल स्टैंड को सजाना जरुरी नहीं समझते लेकिन इसे सजाने से घर की शोभा और भी बढ़ जाती है। इसे सजाने के लिए आप इसके स्टैंड में सीप, कलरफुल पत्थर या फिर ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकती है।

PunjabKesari

5. दिवारों की सजावट
दिवारों की सजावट करने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरुरत नहीं। दिवारों को डैकोरेटिव बनाने के लिए आप उसपर सिंपल पेंट करवा लें। उसके उपर आप पेपर कटिंग से फ्लावर, बटरफ्लाई, डार्ट शेप या फिर अपने तरीके से डिफरेंट कंटिग करके दिवारें पर लगा सकते है। इसके अलावा दिवारों पर प्लेट्स लगाने से भी घर को डिफरेंट लुक मिल जाएगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static