एक्वेरियम में रखें इस तरह की मछलियां, तभी मिलेगा फायदा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 20, 2017 - 04:36 PM (IST)

पंजाब केसरी(इंटीरियर डैकोरेशन)- घर और ऑफिस में एक्वेरियम रखना शुभ माना जाता है। इसको साफ और सही दिशा में रखना भी बहुत जरूरी है। यह जहां घर की खूबसूरती बढ़ाता है वहीं परिवार की खुशहाली में भी बहुत योगदान देता है। इसमें बहुत से ऐसी बातें होती हैं जो वास्तु के अनुसार आपको लिए बहुत फायदेमंद हो सकती हैं। 


1. पानी की आवाज
एक्वेरियम में रखे जाने वाली पानी का आवाज घर की साकारात्मक उर्जा लाने में मददगार है। इससे परिवार में खुशहाली आती है। इस बात का ध्यान रखें कि पानी हर समय चलता रहना चाहिए। 
 

2. कमरे का चुनाव
एक्वेरियम रखते समय इस कमरे के चुनाव का भी ख्याल रखें। अगर कमरा खुश्क है तो इसे रखने से ऊर्जा और नमी स्थापित होती है। 
 

3. सही दिशा
इसे रखने के लिए सही स्थान का होना भी बहुत जरूरी है। घर का दक्षिण-पूर्वी भाग एक्वेरियम के लिए बैस्ट माना जाता है। इस जगह को वास्तु और पारंपरिक रूप से अच्छा माना जाता है।  उत्तरी दिशा करियर ग्रोथ और पूर्वी दिशा पारिवारिक शांति की बढ़ौतरी में मददगार है। इसके अलावा प्राकृतिक रोशनी के नीचे एक्वेरियम रखने से मानसिक दबाव और तनाव में कमी आती है।
 

4. जरूरी तत्व
एक्वेरियम में पानी, धरती यानि कंकड़-पत्थर, रोशनी वाले तत्व यानि लाल, पीली और नारंगी रंग की मछली जरूर रखनी चाहिए। 
 

5. इन रंगों की मछली रखें
फेंग शुई के अनुसार एक्वेरियम में 1 काली,8-9 नारंगी, 1 गोल्ड फिश और लाल मछली जरूर रखें। 
 

6. मछलियों का संख्या
एक्वेरियम में रखी जाने वाली मछलीयों का संख्या 9 होनी चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखें कि जब कोई मछली मर जाए तो उसे तुरंत निकाल दें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static