कमाल की है ये जगहें, Knowledge के साथ लें घूमने का भरपूर मजा

punjabkesari.in Saturday, Aug 12, 2017 - 12:32 PM (IST)

अक्सर बच्चों के साथ घूमने का प्लान बनाते समय आप किसी ऐसी जगह के बारे में सोचते है जिससे एन्जॉय करने के साथ-साथ उन्हें नॉलेज भी मिल सकें। ऐसे में आज हम आपको ऐसी ही कुछ ऐतिहासिक जगहों के बारे में बताने जा रहें है, जहां पर बच्चे एन्जॉयमेंट के साथ-साथ नॉलेज भी ले सकते है। तो आइए जानते है इन हिस्टोरिकल जगहों को बारे में।


 
1. जेरिको, फिलिस्तीन
इस शहर में लोगों ने 11000 साल पहले से ही रहना शुरू कर दिया था। फिलिस्तीन का जेरिको दुनिया का सबसे पुराना शहर है। जॉर्डन नदी के किनारे पर बसा हुआ ये शहर 20,000 की अाबादी वाला एक कस्बा है। समय -समय पर ये शहर कई देशों की अधिन रहा है। इस कस्बे को हिब्रू बाइबिल में जेरिको सिटी ऑफ पाम ट्रीज के नाम से वर्णित किया गया है। ये बाइबल यहुदियों की धर्मभाषा है।

PunjabKesari

2. बाइब्लोस, लिबान
बाइब्लोस शहर दुनिया का सबसे पुराना शहर है। इसको हिस्टोरिकल डॉक्यूमेंट के अनुसार ये शहर 7,000 साल पुराना माना जाता है। इस शहर में घूमने के साथ-साथ आपकी यहां की हिस्ट्री जान कर भी हैरान हो जाएंगे। इस शहर को पहले जिबल के रुप में जाना जाता था लेकिन अब इसे लिबान के रुप में जाना जाता है। इस शहर में टूरिस्ट ज्यादातर पुराने मंदिर, कैसल और चर्च देखने आते है। टूरिस्ट अट्रैक्शन के इस शहर में ज्यादातर मॉन्यूमेंट्स 12वीं सदी में बनाए गए थे।

PunjabKesari

3. एलेप्पो, सीरिया
एलेप्पो दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। भूमध्य सागर के तट पर बना ये शहर 6300 साल पहले बना था। इस शहर में देखने के लिए आपको बहुत से किले और पुरानी इमारते मिलेगी। पहले के मुकाबले अब इस शहर में बहुत से बदलाव हो गए है। वैसे ये शहर ज्यादातर एशिया और यूरोप के बीच बिजनेस के लिए मशहूर है।

PunjabKesari

4. दमासकस, सीरिया
ये शहर भी दुनिया के सबसे पुराने शहरों के लिए मशहूर है। हिस्ट्री के साथ-साथ ये शहर टूरिस्टों के लिए भी बहुत मशहूर है। इन जगहों पर घूमने के साथ ही आप एन्जॉयमेंट भी कर सकते है। हिस्ट्री जानने के लिए इस शहर में बहुत से किले बने हुए है। यहां पर बच्चे बहुत सी नॉलेज प्राप्त कर सकते है। ये जगहें आज भी सैलानियों को अपनी तरफ अकर्षित करती हैं।

PunjabKesari

5. सुसा, ईरान
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मशहूर सुसा शहर दुनिया का पांचवां सबसे पुराना शहर है। इस जगह की खुबसूरती देख कर आपका दिल खुश हो जाएगा। ये शहर 6,200 साल पहले बना था। इस शहर में कुल 65,000 तक की अबादी है। इस शहर में आप घूमने के साथ -साथ बहुत सी नॉलेज भी ले सकते है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static