इन जगहों पर बेहद अनोखे तरीके से किया जाता है नए साल का स्वागत

punjabkesari.in Saturday, Dec 30, 2017 - 01:20 PM (IST)

क्रिसमस पार्टी खत्म होने के बाद अब लोग न्यू ईयर को सेलिब्रेट करने की तैयारियां कर रहे हैं। कुछ लोग तो  न्यू ईयर से पहले ही विदेशों के लिए रवाना हो जाते है। हर देश में अलग-अलग तरीकों से नए साल मनाया जाता है कहीं आतिशबाजियां चलाकर तो कहीं शांति से न्यू ईयर की खुशियां मनाई जाती हैं। हर देश में अलग-अलग परंपरा से इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि विदेशों में नए साल का स्वागत किस तरीके से किया जाता है। इन देशों में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए टूरिस्ट कई दिनों पहले ही आ जाते है। धूमधाम से न्यू ईयर सेलिब्रेट करने वाले इन देशों की रौनक देखकर आप भी हौरान हो जाएंगे। तो आइए जानते है विदेशों के इन शहरों में नए साल का स्वागत किस तरह से किया जाता है।

1.जर्मनी

PunjabKesari
इस दिन बर्लिन में बहुत बड़ी पार्टी रखी जाती है, जिसमें फोडू नाम का खाना बनाया जाता है। परपंराओं के अनुसार न्यू ईयर पर देगजी नाम के बर्तनों में खाना बनाकर ही खाया जाता है। 

2. ब्राजील
ब्राजील में अफ्रीकी पंरपरा के अनुसार इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन  लोग सादे और साधारण कपड़े पहनते है। क्योंकि उनका मानना है कि कपड़े सादगी, उज्वलता, रोशनी, और शांति का प्रतिक होते है। 

3. स्पेन

PunjabKesari
स्पेन में इस दिन को बड़े ही अनुठे ढंग से मनाया जाता है। घड़ी में 12 बजते ही लोग 12 अंगूरों को एक साथ बांध कर दूआ मागते हैं। उनका मानना है इस दिन मांगी जाने जरूर पूरी होती है।
 
4. आस्ट्रेलिया
नए साल की शुरूआत आस्ट्रेलिया में सबसे पहले होती है। सिडनी के हार्बर में पटाके और आतिशबाजी चलाई जाती है। इस जश्न को पूरी दूनिया में लाइव टी वी पर दिखाया जाता है।

5. नीदरलैंड

PunjabKesari
नीदरलैंड में इस दिन को बुरी आत्माओं को भागाने वाला दिन भी कहा जाता है उनका मानना है कि इस दिन जिस व्यक्ति पर काला साया हो वो दूर हो जाता है। इसके लिए लोग सुबह 10 बजे धूमधाम से पार्टी की शुरूआत करते है जो पूरा दिन चलती है। 

6. ग्रीस 
ग्रीस में इस दिन को बहुत शांति से मनाया जाता है। लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ बैठकर जुआ खेलते है। इस खेल में जो व्यक्ति जीतता है वहीं पूरे साल विजय माना जाता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static