इस तरह से धोएंगे तो क्रॉकरी बनी रहेगी चमकदार

punjabkesari.in Tuesday, Jun 06, 2017 - 01:21 PM (IST)

पंजाब केसरी (इंटीरियर डैकोरेशन)- रसोई में साफ-सफाई को लेकर औरतों को बहुत ध्यान देना पड़ता है। कांच के बर्तनों और मंहगी क्रॉकरी को लेकर जरा सी लापरवाही या जल्द बाजी से इनके टूटने का डर रहता है। इतना महंगी कांच की क्रॉकरी को संभाल कर न रखा जाए तो इस पर निशान पड़ने शुरू हो जाते हैं और यह जल्दी ही पुरानी भी लगनी शुरू हो जाती है। कुछ आसान टिप्स से इनकी चमक बरकरार रखी जा सकती है। 
PunjabKesari

1. गर्म पानी
कांच के बर्तन साफ करते समय हमेशा गर्म पानी का इस्तेमाल करें। इस पर डिटर्जेंट का कम ही इस्तेमाल करें। गर्म पानी से बर्तन साफ भी हो जाते हैं और बैक्टिरिया भी खत्म हो जाएंगे। इससे चिकनाई नहीं रहेगी। 

2. जल्दी धोएं
क्रॉकरी को दाग-धब्बों से बचाने के लिए इस्तेमाल के बाद जल्दी ही धो दें। इसे देर तक रखने पर दाग गहरे हो जाते हैं जिनको बाद में छुड़ाना मुश्किल हो जाता है। 

3. सिरका
पानी में थोड़ा-सा सिरका डालकर मिक्स कर लें और क्रॉकरी को गुनगुने पानी से धोने के बाद सिरके वाले पानी में कुछ देर के लिए डुबो कर रखें। इसके बाद बिना धोए बर्तनों को सुखाएं। 

4. नींबू
कांच के बर्तनों को धोने के बाद इन पर थोड़ा सा नींबू रगड़ दें। इससे क्रॉकरी पर पड़े सारे निशान गायब हो जाएंगे। नींबू रगड़ने के बाद इनको पानी से एक बार धो लें। 

5. टूथपेस्ट

PunjabKesari

क्रॉकरी पर ब्रश पर साथ थोडा-सा टूथपेस्ट लगाकर इसे बर्तनों पर रगड़ें। इसके बाद गुनगुने पानी से बर्तन धो लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static