शांति के साथ लेना है प्राकृतिक नजारों का मजा तो बेस्ट है ये जगहें

punjabkesari.in Monday, Feb 05, 2018 - 03:17 PM (IST)

हर कोई अपनी पसंद की जगह पर घुमने का प्लान बनाता है। कुछ लोगों को धार्मिक और हरियाली वाल जगहों पर जाना अच्छा लगता है लेकिन एक ही जगह पर जा-जा कर लोग बोर हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहें है जहां पर आप प्राकृतिक नजारों का शांति से मजा ले सकते हैं। इन जगहों में जानने के बाद आपको किसी और जगह के बारे में सोचना भी नहीं पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं प्रकृति से भरपूर इन खूबसूरत और शांत जगहों के बारे में।

 

कोलकाता

PunjabKesari
हुगली नदी के किनारे स्थित इस शहर में आप फोर्ट विलियम, ईडन गार्डन्स, दक्षिणेश्वर काली मंदिर, बॉटनिकल गार्डन्स, बेलूर मठ, पारसनाथ जैन मंदिर और मार्बल पैलेस देख सकते हैं। जिन लोगों को शांति वाली जगहों पर घुमने का शौंक है उनके लिए कोलकाता सबसे अच्छी जगह है।

 

गया

PunjabKesari
जो लोग धार्मिक जगहों पर घुमना पंसद करते हैं वह यहां जा सकते हैं। फल्गु नदी किनारे स्थित इस शहर में मंदिर ही मंदिर हैं। यहां पर आप गया जक्शंन और गया पिंड घूमने के लिए जा सकते हैं।

 

मदुरै 

PunjabKesari
यहां का मीनाक्षी मंदिर पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य कारण है। 65 हजार वर्ग मीटर में फैला यह विशाल मंदिर बहुत ही सुंदर है। इसके अलावा यहां मवंदीयुर मरियम्मन तेप्पाकुलम कुंड, तिरुमलई नायक पैलेस मदुरै प्रमुख पर्यटक स्थल है।

 

उत्तराखंड तीर्थ स्थल

PunjabKesari
देव भूमी उत्तराखंड में बहुत से धार्मिक स्थल बने हुए है। जिन लगों को हिल स्टेशन और धार्मिक जगहों पर एक साथ घूमना पसंद है वो यहां जा सकते हैं। नैनीताल, उत्तर-काशी, मसूरी और चमौली जैसे सभी प्रमुख हिल स्टेशन उत्तराखंड में ही हैं। यहां पर 12 नेशनल पार्क और वाइल्डलाइफ हैं। उत्तराखंड ट्रैकिंग, क्लाइंबिंग और वाटर राफ्टिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स का केंद्र भी है और इस कारण युवाओं की पहली पसंद है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static