दांतों के पीलेपन से हैं परेशान तो आपके बड़े काम आएगी ये घरेलू चीजें

punjabkesari.in Monday, May 14, 2018 - 11:25 AM (IST)

दांत चेहरे की खूबसूरत को बढ़ाने का काम करते हैं। रोजाना दिन में दो बार ब्रश करने और उचित देखभाल करने से दांत मोतियों की तरह चमकने लगते हैं। मगर गुटका, पान, तंबाकू, सिगरेट, शराब, ज्यादा मीठा खाना,  धूम्रपान करना, बिना ब्रश किए खाना खाना, रोजाना दांत की सफाई न करने से, दांतों में पीलापन आ जाता है। दांतों की चमक वापिस पाने और पीलापन दूर करने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं। मगर उससे भी कोई फायदा नहीं होता। एेसे में आप घेरलू चीजों का इस्तेमाल करके दांतों को मोतियों की तरह चमका सकते हैं। आज हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताएंगे जो दांतों का पीलापन दूर करने का काम करते हैं तो आइए जानते है उनके बारे में। 


1. सेब
दांतों का पीलपन दूर करने के लिए सेब का इस्तेमाल करें। सब का एक टुकड़ा लें। इसको दांतों पर अच्छे से रगंड़े। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखाई देने लगेगा। रोजाना सेब खाने से भी दांत साफ होते हैं। 

 

2. स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी को खाने के अलावा दांत चमकाने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। पकी हुई स्ट्रॉबरी को पिचकाकर दांतों पर रगड़ने से पीलापन खत्म होता है। आप ब्रश भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बाद में गुनगुने पानी से कुल्ला करना न भूलें।

 

3. कोयला
कोयला भी दांच चमकाने का काम करता है। सबसे पहले एक कोयला लें। इसको अच्छे से पीस लें। अब रोजाना इसे दातों पर मंजन करें। इसके कण पीलेपन को खत्म करके दांतों को चमका देते हैं।

 

4. बेकिंग सोडा
बेकिंग सोड़ा भी दांतों का पीलापन दूर करने और इसको चमकाने का काम करता है। टूथब्रश करने के बाद बेकिंग सोडे को दांतों पर रगड़े। लगातार एेसा करते रहे। कुछ ही दिनों में दांत मोतियों की तरह चमकने लगेगें। 

 

5. संतरे का छिल्का
संतरे के छिलके से रोज दांतों की सफाई करें। रोज रात को सोते समय संतरे के छिलके को दांतों पर रगड़ें। संतरे के छिलके में विटामिन सी और कैल्शियम होता है जो दांतों की मजबूती और चमक बनाए रखता है।


6. नींबू 
नींबू में कुदरती ब्लीचिंग गुण होते हैं। इसको दांतों पर रगड़ने से भी दांत मोतियों की तरह चमकने लगते हैं। नींबू का रस लें उसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर मसाज करें। एेसा दो हफ्तों तक रोजाना करने से दांत चमकने लगेंगे।


7. केले
केले के छिलके के अंदर के हिस्से को दांतों पर रगड़ें और बाद में गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। दांतों का पीलापन  धीरे-धीरे कम होने लगता है।


8. नीम
नीम में दांतों को सफेद बनाने व बैक्टीरिया को खत्म करने के गुण पाए जाते हैं। यह नैचुरल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक है। रोजाना नीम के दातून करने से दांत साफ होने के साथ ही उनका पीलापन भी दूर होता है। 

 

9. गाजर 
रोजाना गाजर खाने से भी दांतों का पीलापन कम हो जाता है। दरअसल, भोजन करने के बाद गाजर खाने से इसमें मौजूद रेशे दांतों की अच्छे से सफाई कर देते हैं। इससे दांत पीले नहीं होते।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static