Hips और Thighs की चर्बी घटाने के लिए आज ही शुरू करें ये काम!

punjabkesari.in Wednesday, Apr 19, 2017 - 08:00 PM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत): मोटी लड़कियों को कोई पसंद नहीं करता, इसलिए ज्यादातर लड़कियां अपनी बॉडी को फिट रखना पसंद करती है। मोटापे की वजह से शरीर का निचला भाग यानी हिप्स और जांघ पर चर्बी जमा हो जाती है, ज्यादातर लड़कियों यहीं चिंता सताती है। दरअसल महिलाओं के कूल्हें और जांघों में जमा फैट प्रजनन हार्मोन के कारण कम नहीं हो पाता। कूल्हों और जांघो पर जमी अतिरिक्त फैट पूरा लुक का खराब करके रख देती है। आज हम आपको कुछ आसानी से तरीके बताएंगे, जिससे आप अपनी हिप्स और जांघों को आसानी से टोन कर सकती है। 


1. नारियल का तेल

PunjabKesari

नारियल तेल फैटी एसिड को ऊर्जा में बदल देता है। नारियल तेल से अपनी जांघों और हिप्स में मसाज करें या इसे खाने की चीजों में इस्तेमाल करें। इससे जांघों के पास की चर्बी आसानी से घटेगी। 

2. एप्पल साइडर विनेगर 

PunjabKesari

सुबह खाली पेट एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करके आसानी शरीर की चर्बी को कम किया जा सकता है।  रोजाना एप्पल साइडर में ऑलिव ऑयल या नारियल का तेल मिलाकर अपने हिप्स और जांघों की मालिश करें। कुछ देर बाद पानी से जांघों और हिप्स को साफ कर लें। दिन में 2 बार इस ऐसा करें। 

3. कॉफी ग्राउंड

PunjabKesari

कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, कैफीन त्वचा को सेल्युलाइट और सेगिंग से बचाती हैं। इसको जांघो और कूल्हों पर स्क्रब करें। आप चाहे तो इसमें शहद मिला सकती है। सप्ताह में 2 बार इस पेस्ट का इस्तेमाल करें। 


एक्सरसाइज भी है जरूरी 

केवल घरेलू नुस्खे अपनाकर ही चर्बी को कम नहीं किया जा सकता है। इसके लिए एक्सरसाइज भी जरूरी है। 

- कार्डियो और स्ट्रेंथ 

इस एक्सरसाइज को घर करने के लिए दिन में कम से कम 1 घंटा साइकिलिंग करें। कार्डियो एक्सरसाइज करके भी कूल्हों और जांघो की चर्बी कम की जा सकती है। 

- एरोबिक 

इसी के साथ आप एरोबिक्स एक्सरसाइज करके भी अपने जांघों का मोटापा घटा सकती है। इससे मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। रोज आधा घंट इसे करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static