इन 3 चीजों से चेहरे के अनचाहे बाल हो जाएंगे गायब

punjabkesari.in Sunday, Apr 23, 2017 - 11:01 AM (IST)

पंजाब केसरी(ब्यूटी):  चेहरे पर बाल हो तो हर किसी के निगाहें आप पर आ कर टिक जाती हैं। इससे चेहरे की खूबसूरती पर भी बहुत फर्क पड़ता है। कुछ लड़कियों की बॉडी में हार्मोंस की गड़बड़ी के कारण भी चेहरे पर बाल आने शुरू हो जाते हैं। इससे बचने के लिए लड़कियां ब्लीच का इस्तेमाल करती हैं। ब्लीच से बालों का रंग बदल जाता है लेकिन चेहरे पर बाल खत्म नहीं होते। इसके लिए कुछ लोग लेजर ट्रीटमेंट भी करवाते हैं। आप भी चेहरे के अनचाहे बालों से परेशान हैं तो नैचुरल तरीके से भी इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। 

 

जरूरी सामान
- 1 नींबू का रस
- ओटमील
- 1 चम्मच शहद 


इस तरह करें इस्तेमाल
चेहरे को धोकर सुखा लें और जरूरत के हिसाब से ओटमील लें। इसे हाथ पर दरदरा मसल लें। अब एक कटोरी में ओटमील,नींबू का रस और शहद मिलाकर पैक तैयार कर लें। इस पैक को सिर्फ उन हिस्सों पर लगाएं जहां पर बाल ज्यादा हैं। जब पैक सूख जाए तो इसे हल्के हाथों से रगड़ते हुए छुड़ाएं। बाद में गुनगुने पानी से चेहरा साफ तक लें। इस पैक का इस्तेमाल करने के बाद मॉइस्चराइजर का भी इस्तेमाल जरूर करें। आप इसे हफ्ते में 2-3 बार लगा सकते हैं। पैक का इस्तेमाल करने से पहले पैच टैस्ट जरूर कर लें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static