पतले होंठों को नैचुरल तरीके से दें Perfect शेप

punjabkesari.in Saturday, Jul 15, 2017 - 04:13 PM (IST)

होंठ चेहरे का सबसे आकर्षक हिस्सा होता है। प्राकृतिक रूप से गुलाबी और मुलायम होंठ महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं लेकिन कुछ महिलाओं के होंठ बहुत पतले होते हैं जिन पर लिपस्टिक लगाने से वह फैल जाती है। ऐसे में होंठों को मेकअप के जरिए नैचुरल रूप से मोटा और शेप देें सकते हैं। आइए जानिए ऐसे ही कुछ टिप्स के बारे में

1. सही शेप दें
होंठों को आकर्षक और मोटा दिखाने के लिए लिपस्टिक लगाने से पहले लिपलाइनर से आउटलाइन करना सीखें। कुछ महिलाओं के नीचे के होंठ मोटे और ऊपर वाले पतले होते हैं तो ऐसे में उन्हें समान लुक देने के लिए लिपलाइनर लगाएं और फिर हल्के रंग की लिपस्टिक से होंठों को भरें। इससे नैचुरल तरीके से होंठो में उभार आएगा और वे आकर्षक लगेंगे।
2. होंठों पर ब्रश करें
PunjabKesari
टूथब्रश का इस्तेमाल करके भी होंठों में उभार ला सकते हैं। इसके लिए टूथब्रश को होंठों पर हल्के हाथों से रगड़ें। इसके बाद होंठों पर लिपस्टिक लगाएं। रोजाना ऐसा करने से होंठ मोटे और आकर्षक बनेंगे।
3. मॉइश्चराइजर लगाएं
होंठों को हमेशा मॉइश्चराइज करें। यह होंठों को प्राकृतिक नमी देकर उन्हें मुलायम बनाने में मदद करता है। इसके अलाना होंठों का रूखापन दूर करने के लिए उन पर लिपबाम या लिपग्लॉस का इस्तेमाल करें।
4. स्क्रब करें
PunjabKesari
होंठों को सुंदर और आकर्षक बनाए रखने के लिए स्क्रब करना भी बहुत जरूरी है। इसके लिए चीनी के साथ नींबू मिलाकर होंठों पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़ें। यह होंठों की मृत त्वचा निकाल कर उन्हें गुलाबी और आकर्षक दिखाएंगे। इसके अलावा स्क्रब करने से होंठों पर लगी लिपस्टिक भी अधिक देर तक टिकी रहती है।
5. लिपस्टिक लगाने का सही तरीका
इसके लिए लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर पहले कंसीलर लगाएं और फिर लिपस्टिक लगाकर होंठों के बीच में ग्लॉस लगाएं। इससे होंठ मोटे और आकर्षक लगेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static