अपेंडिक्स के दर्द से राहत दिलाते हैं ये घरेलू उपचार

punjabkesari.in Tuesday, Jun 27, 2017 - 01:18 PM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत) : अपेंडिक्‍स एक एेसी समस्या है जो 10 से 30 साल की उम्र के लोगों में आम देखने को मिलता है। इसका दर्द पेट के दाई तरफ नीचे के हिस्से में होता है। इसमें इंफैक्शन हो जाए तो हल्का सा दबाने पर भी दर्द शुरू हो जाता है। इसके कारण भूख में कमी,उल्‍टी,डायरिया,कब्‍ज,गैस,पेट में सूजन और हल्‍का बुखार हो सकता है। सही समय पर इसका इलाज करवाना बहुत जरुरी है। वैसे तो इससे बचने के लिए आॅपरेशन करवाया जाता है लेकिन अगर इसका ठीक समय पर इलाज किया जाए तो आॅपरेशन से बचा जा सकता है।


1. अदरक
पेट के दर्द और सूजन को दूर करने में अदरक बहुत ही मददगार है।मिलनित रुप से अदरक की चाय का सेवन करें। इसे बनाने के लिए 1 कप पानी में उबालें और उसमें 1 छोटा चम्मच अदरक ड़ाल कर उबालें। 
2. लहसुन  
रोजाना खाली पेट 2-3 कच्ची लहसुन का सेवन करने से दर्दमें काफी आराम मिलता है। खाने में भी लहसुन का प्रयोग कर सकते हैं।

3. पुदीना
पुदीने के सेवन से गैस और चक्कर जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। 1 चम्मच पुदीने की पत्तियों को 1 कप पानी में 10 मिनट के लिए उबालें। ठंड़ा होने पर इसमें शहद मिलाएं। इसे हफ्ते में 2-3 बार पिएं। 

4. तुलसी 
तुलसी अपच और गैस की समस्या से छुटकारा दिलाती है। एेसे में अगर आपको बुखार हो जाए तो 1 मुट्ठी तुलसी,1 छोटा चम्मच अदरक और 1 कप पानी को मिक्स करके गर्म करें। इसे तब तक गर्म करें जब तक कि पानी आधा न हो जाएं। इसे दिन में 2 बार पीएं। आप रोजाना तुलसी की 3-4 पत्‍तियों को चबा भी सकते हैं।

5. टमाटर 
लाल टमाटर में सेंधा नमक और अदरक डालकर भोजन के पहले खाने से फायदा होता है। 

6. फाइबर युक्‍त आहार
फाइबर युक्त आहार जैसे, बींस, खीरा, टमाटर, चुकंदर, गाजर, ब्रॉक्‍ली, मटर, ब्राउन राइस,सेब,सलाद,फल और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static