पेट से जुड़ी हर परेशानी को दूर करेंगे ये छोटे-मोटे नुस्खे

punjabkesari.in Tuesday, Feb 06, 2018 - 01:25 PM (IST)

पेट स्वस्थ हो तो सारा दिन शरीर भी तंदुरूस्त रहता है। अगर किसी के कारण पाचन या पेट से जुड़ी कोई परेशानी हो जाए तो इसके साथ सेहत संबंधी और भी बहुत सी दिक्कतें आनी शुरू हो जाती हैं। पेट का साफ न होना,गैस, पेट दर्द,भूख न लगना आदि इसी से संबंधित समस्याएं हैं, जिससे हर 5 में से 3 लोग परेशान रहते हैं। आप दवाइयां खाने की बजाय दादी-नानी के कुछ घरेलू तरीके अपना कर पेट के साथ-साथ और भी बहुत सी समस्याओं से राहत पा सकते हैं। 

 

1. पेट दर्द से राहत

PunjabKesari
पेट में दर्द रहता है को थोड़ी सी लाल मिर्च के साथ गुड मिलाकर खाने से दर्द दूर हो जाता है। दर्द को आराम नहीं आ रहा तो डॉक्टर से संपर्क करके इसी वजह जानना भी बहुत जरूरी है। 
 

2. कब्ज से छुटकारा
सुबह पेट साफ न हो तो सारा दिन शरीर में भारीपन महसूस होता रहता है। पेट को साफ करने के लिए 1 चम्मच बेकिंग सोड़ा को 1 गिलास पानी में डाल कर पी लें। सुबह कब्ज दूर हो जाएगी। 
 

3. पेट स्वस्थ रखने के नियम
पेट को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान का सही होना बहुत जरूरी है। सुबह उठकर खाली पेट पानी पीएं। दोपहर का खाना खाने के बाद लस्सी और रात के खाने के बाद दूध पीने से पेट हमेशा स्वस्थ रहता है। 
 

4. भूख बढ़ाएं

PunjabKesari
पाचन क्रिया में गड़बड़ी हो तो भूख लगना भी कम हो जाता है। ऐसे में थोड़ी-थोड़ी देर में काला नमक चाटना चाहिए। इसके अलावा भूख कम लगती है तो सरसों के तेल में बना खाना खाएं। इससे पाचन क्रिया भी बेहतर होनी शुरू हो जाएगी। 
 

5. खाली पेट न खाएं ये चीजें
इस बात को ध्यान रखें कि जिन चीजों से पेट में एसिड बनता है उनका सेवन सुबह के समय न करें। मसालेदार भोजन,खट्टे फल,टमाटर,सोडा,शराब,कॉफी और चाय आदि। 
 

6. आवंला है फायदेमंद
आवंला पेट के लिए रामबाण का काम करता है। रोजाना एक कप पानी में 2 चम्मच आंवले का रस डालकर पीएं। इसका सेवन करने से शरीर में से विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। जिससे पेट स्वस्थ रहता है। 
 

7. मजबूत पाचन तंत्र

PunjabKesari
अपने खाने में फाइबर युक्त भोजन शामिल करें। अंकुरित अनाज,फल,जूस आदि से शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं और पेट भी साफ रहता है। इससे साथ ही फाइबर खाने से मोटापा भी कम होने लगता है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static