इन गलतियों से अंडरआर्म्स स्किन पड़ती है काली, घरेलू तरीके से करें साफ

punjabkesari.in Monday, Mar 12, 2018 - 05:39 PM (IST)

अंडर आर्म्स का कालापन कैसे दूर करे : गर्मियां शुरू होते ही लड़कियां स्लीवलेस कपड़ें पहनना शुरू कर देती हैं। बहुत सी लड़कियों के अंडरआर्म्स नैचुरली फेयर होते हैं लेकिन कुछ लड़कियां अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह से स्लीवलेस पहनती हुई शर्मिंदगी महसूस करती हैं। अगर आप भी अपने काले पड़ चुके अंडरआर्म्स की वजह से ऐसे कपड़े नहीं पहन पाती तो इनके कालेपन की वजह जानकर इनका ट्रीटमेंट करें। अक्सर हम लोग ऐसी गलतियां कर बैठते है, जो अंडरआर्म्स को काला बना देती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही कारणों के बारे में बताएंगे, जिनकी वजह से अंडरआर्म्स में कालापन आ जाता है।  

 

1. तंग कपड़े पहनना
कभी-कभी तंग कपड़े पहनने से अंडरआर्म्स में इंफैक्शन हो जाता है, जिससे वहां की स्किन काली पड़ जाती है। इसके अलावा हार्मोनल कारकों तथा गर्भनिरोधक गोलियों के इस्तेमाल से भी यह समस्या हो सकती है। 

 

2. बालों की सफाई न होना
अंडरआर्म के नीचे बालों को उगना सामान्य है लेकिन इनकी समय- समय पर सफाई करना भी जरूरी है। अंडरआर्म्स एरिया को साफ न करने से बदबू के साथ वहां की स्किन काली पड़ जाती है। 

 

3. कैमिकल प्रॉडक्ट्स न लगाएं
बाजार में कई ऐसे कैमिकल्स वाले प्रॉडक्ट्स मिलते है, जो अंडरआर्म्स हेयर को साफ करने का दावा करते है लेकिन यह वहां की स्किन को काला भी कर देते है। इनका अधिक इस्तेमाल रंजकता (पिग्मन्टेशन) जैसी समस्या भी खड़ी कर देता है। इसलिए अंडरआर्म्स की बदबू और हेयर को दूर करने के लिए नैचुरल तरीके ही अपनाएं। 

 

अंडर आर्म्स का कालापन कैसे दूर करे 


1. आलू, नींबू और खीरा लेकर लेकर इनका रस निकाल लें। फिर इस रस को अंडआर्म्स पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो दें। 


2. बेकिंग सोडा में पानी मिलकार अंडरआर्म्स की मसाज करें। इससे डार्क हुई स्किन लाइट हो जाएगी। आप चाहें तो इसमें गुलाबजल भी इस्तेमाल कर सकते है। 


3. दही में दूध मिक्‍स करके अंडरआर्म्स पर लगाएं, काफी फायदा मिलेगा।आप चाहें तो इसमें थोड़ा आटा भी मिक्स कर सकते है। 


4. रोजाना नहाने से पहले नींबू को अंडरआर्म पर रगड़ें। नींबू एक प्राकृतिक ब्लीच है जो धीरे-धीरे अंडरआर्म का रंग साफ करता है। 



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static