दांतों पर लगे कीडों को मारने के लिए इस्तेमाल करें यह टूथपेस्ट

punjabkesari.in Thursday, Oct 26, 2017 - 11:18 AM (IST)

दांतों को मजबूत करने के उपाय : दांतो को साफ करने के लिए आजकल बाजार में बहुत तरह के टूथपेस्ट बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। किसी में नमक तो किसी में लौंग,इलायची शामिल होने का दावा किया जाता है लेकिन इनकी झाग बनाने के लिए बहुत तरह के कैमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है जो दांतों को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार को दांत ठीक से साफ न होने के कारण छोटे-छोटे बच्चों के दांतों में ही कीडे लग जाते हैं। बाजार की बजाय अगर घर पर बने टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जाए तो दांतों मजबूत हो जाएंगे, दांतों पर लगे कीडे भी मर जाएंगे। 


जरूरी सामग्री
नारियल का तेल-  3 बड़े चम्मच
बेकिंग सोडा-  3 बड़े चम्मच 
नीम छाल या सूखी पत्ती का पाउडर-  1 बड़ा चम्मच 
पेपरमिंट तेल - 1-2 बूंदे

 

इस्तेमाल का तरीका
इस सारी सामग्री को एक डिब्बी में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसे किसी स्टिक की मदद से निकाल कर दांतों पर लगाएं और ब्रश के साथ रगड़ कर दांत साफ करें। इस टूथपेस्ट की झाग नहीं बनेगी लेकिन दांतों के लिए यह बहुत गुणकारी है। 

 

फायदे
इसका रोजाना इस्तेमाल करने से दांतों पर लगे कीडे खत्म हो जाते हैं। 

कैविटी की छुट्टी करने के लिए यह पेस्ट बहुत लाभकारी है। 

इससे दांत नैचुरल तरीके से सफेद बने रहते हैं। 

मसूढ़ों से खून और दांत दर्द की समस्या बिल्कुल ठीक हो जाती है। 

इसकी खास बात यह भी है कि इसे कम खर्च में आसानी से घर पर ही बनाया जा सकता है। 

 

 फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static