पहाड़ों की गोद में बसा दुनिया का सबसे ऊंचा गांव

punjabkesari.in Monday, Apr 17, 2017 - 12:09 PM (IST)

पंजाब केसरी(ट्रैवलिंग): विदेशों की तरह में भारत में भी कई खूबसूरत नजारे देखने को मिलत जाते है। भारत एक ऐसा देश, जो कुदरती नजारों जैसे पहाड़ों, हरी-भरी वादियों के बीच बसा है। यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है। ऐसा ही भारत में बसा हिमाचल प्रदेश के  स्पीति घाटी में बसा  किब्बर गांव का नजारा है।  वैसे तो हिमाचल में कई खूबसूरत गांव है, लेकिन किब्बर एक अनोखा गांव ऐसा है, जो दुनिया का सबसे ऊंचा गांव कहलाता है।  

PunjabKesari
यह गांव समुद्र तल से 4850 मीटर की ऊंचाई पर सबसे सुंदर गांव है। किब्बर शिमला से तकरीबन 430 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां आपको कई बौद्ध मठ देखने को मिलेंगे। किब्बर तक पहुंचने के लिए कुंजम दर्रे से होकर स्पीति घाटी पहुंचना होता है। इसके बाद 12 घंटे का रास्ता कापी कठिन हो जाता है क्योंकि इस गांव तक पहुंचने के लिए काफी ऊंचाई चढ़नी पड़ती है क्योंकि गांव में बनी मॉनेस्ट्री सबसे अधिक ऊंचाई बनी है। 

PunjabKesari
रास्ते पर चलते समय आपको जगह-जगह पर बर्फ ची चादर बिछी दिखाई देगी। इस ऊंचे गांव में ठहरने का मजा ही कुछ और है। खासकर गर्मी में यह जगह काफी बैस्ट है क्योंकि ठंडी-ठंडी हवा और पहाड़ों का खूबसूरत नजारा सारी गर्मी को निकाल देता है। अगर आपका भी इस गर्मी में कहीं घूमने का प्लॉन बना रहे है तो इस जगहों को अपने घूमना बिल्कुल न भूलें। बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच से गुजरने का अनुभव काफी प्यारा होता है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static