Global Goals Awards 2017 में प्रियंका पहनी 3 लाख की ड्रेस!

punjabkesari.in Wednesday, Sep 20, 2017 - 05:44 PM (IST)

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपडा आजकल हॉलीवुड में बहुत चर्चा बटोर रही हैं। हाल ही में  Global Goals Awards 2017 का आयोजन न्यूयार्क में किया गया था। जिसमें प्रियंका का अंदाज बेहद खास रहा। हर बार की तरह इस बार भी वह डिजाइनर ड्रेस में नजर आईं और लोगों की निगाहें उन पर टिकी रही। इस शो का आयोजन यूनिसेफ ने किया और प्रियंका यूनिसेफ की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। यह संस्था बच्चों के बेहतर भविष्य का निर्माण करने का काम करती है। 

PunjabKesari
इस शो के दौरान प्रियंका ने फुल स्लीव व्हाइट कलर का गाउन पहना हुआ था। यह house of Christian Siriano द्वारा डिजाइन किया गया था। इस गाउन के ड्रामेटिक शोल्डर का स्टाइल इसे और भी खास बना रहा था। आपको भी प्रियंका का यह स्टाइल पसंद आया हो तो बता दें कि इस डिजाइनर गाउन की किमत लगभग तीन लाख रूपए के करीब है। 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static