ब्रेकफास्ट में शामिल करेंगे ये चीजें तो हमेशा रहेंगे Healthy

punjabkesari.in Wednesday, Aug 23, 2017 - 11:52 AM (IST)

नाश्ता मे क्या खाना चाहिए : हमारी सेहत तभी सही रहेगी जब हम पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन करेंगे लेकिन बहुत सारे लोग बिजी शैड्यूल की वजह से अपने खान-पान की दिनचर्या खराब कर देते हैं। बेवक्त का खाना आपको  फायदे की बजाए नुकसान पहुंचाता है। भले ही वह पौष्टिक तत्वों से भरपूर ही क्यों ना हो। ब्रेकफास्ट को पूरे दिन की डाइट का सबसे अहम हिस्सा माना जाता है जबकि कुछ लोग ब्रेकफास्ट नहीं करते। अगर आप भी ब्रेकफास्ट नहीं करते तो ऐसा ना करें क्योंकि रात और सबुह के खाने में काफी अंतराल हो जाता है जिससे शरीर में एनर्जी कम होने लगती है। सारा दिन थकान महसूस होती है और बॉडी फ्रेश भी नहीं रहती। इस एनर्जी को बनाए रखने के लिए सुबह नाश्ता करना बहुत जरूरी है। 

इसी के साथ अगर आप सुबह हैल्दी नाश्ता करते हैं तो सारा दिन आपको लंच और डिनर समय कम भूख लगती है, जिससे वजह अपने आप कंट्रोल में रहता हैै।


PunjabKesari
 

कैसा होना चाहिए आपका ब्रेकफास्ट


सेहतमंद रहने के लिए दिन की शुरुआत हैल्दी ब्रैकफ्रास्ट से करें। ब्रेकफास्ट में एेसी चीजों को शामिल करें, जिससे शरीर को भरपूर एनर्जी मिलें और आप सारा दिन फ्रैश महसूस करें। आज हम आपको कुछ एेसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे ब्रेकफास्ट में शामिल करने से शरीर तदुरस्त रहता है। 

 

 अंडा 
अंडे में कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा ब्लड शुगर और दिल की बीमारियों के खतरे को कम कर देता है। अंडे की जर्दी में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जिससे मोतियाबिंद जैसी आंखों की समस्या नहीं होती। एेसे में ब्रेकफास्ट में अंडे को शामिल करें। आप चाहे तो उबला हुआ अंडा, ऑमलेट या फिर इसकी भुर्जी बनाकर सेवन कर सकते है। 

 फल 
संतरा, केला, सेब, कीवी, स्ट्रॉबेरी जैसे फल विटामिन्स, फाइबर, मिनरिल्स और पोटाशियम के अच्छे स्त्रोत है। ब्रेकफास्ट में इनका सेवन करने से दिमाग तेज होता है और दिनभर शरीर सुस्त नहीं रहता। ब्रेकफास्ट में इनका जूस या फ्रूट चार्ट बनाकर सेवन करें। 

 दही
ब्रेकफास्ट में दही खाएं। इसमें मौजूद लिनोलिक एसिड मेटोबोल्जिम को बढ़ाता है और  स्तन कैंसर का खतरा कम करता है। नाश्ते में दही खाने से स्किन सॉफ्ट होती है और ब्लैकहेड्स, खुले पोर्स जैसी त्वचा संबंधित समस्याएं दूर होती है। इसे सीने में जलन भी नहीं होती, सारा दिन शरीर फ्रैश रहता है। 

 पनीर
पनीर में प्रोटीन, प्रोबायोटिक्स और कैल्शियम भरपूर होता है जो हड्डियों को मजबूती और मेटाबॉलिज्म के स्तर को बढ़ाता है। इसके अलावा यह शरीर की डैमेज कोशिकाओं की मुरम्मत करता है। आप इसे टोस्ट, पनीर करी या फिर पराठे के साथ खा सकते है। 

 नट्स 
नट्स में मौजूद फैटी एसिड और विटामिन-ई रक्त को शुद्ध करने का काम करते हैं। इससे ब्लड-शुगर कंट्रोल में रहती है और शरीर की सूजन कम होती है। रक्त साफ होने से स्किन में निखार आता है और पिंपल्स जैसी समस्या नहीं होती। इसके अलावा यह हॉर्ट के मरीज के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे आप ओटमील के साथ मिक्स करके या सूखे मेवों के रूप में भी सेवन कर सकते हैं। इसे खाने का बाद लंबे समय आपको भूख नहीं लगती और वजन कंट्रोल में होता है। 

 चिया बीज (Chia Seeds)
चिया बीज को चिपचिपे फाइबर(viscous fiber) के रूप में भी जाना जाता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत रहता है। नाश्ते में इसका सेवन करने से ब्लड प्रैशर कंट्रोल में रहता है और शरीर में नए रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है। चिया बीज को पीसकर जैम या फिर दही में मिक्स करके खाएं। अलसी के बीज भी बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। ब्रेकफास्ट में आप ओट्स, सलाद के साथ अलसी के बीजों का सेवन भी कर सकते हैं। 

 ओटमील 
ओटमील को बीटा-ग्लूकन(beta-glucan) भी कहा जाता है। फाइबर युक्त ओटमील खाने से शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल और ब्लड प्रैशर कंट्रोल में रहता है और वजन तेजी से कम होता है। ओटमील में शहद और चिया बीज मिलाकर नाश्ते में खाना फायदेमंद है।

 प्रोटीन शेक
नाश्ते में प्रोटीन शेक पीने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इसके अलावा इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म संतुलित रहता है। आप चाहें तो नाश्ते में सिर्फ प्रोटीन शेक ले सकते है या फिर इसके साथ ब्रैड टोस्ट खा सकते है। मैदे की बजाए आटा ब्रैड का सेवन करें तो बेहतर है। 


 ग्रीन टी
ग्रीन टी को हैल्दी ड्रिंक्स में से एक माना जाता है। आजकल अधिकतर लोग वजन घटाने के लिए ग्रीन टी पीते हैं। इसे पीने से शरीर मधुमेह जैसी बीमारी से बचा रहता है। ग्रीन टी पीने से स्किन ग्लोइंग होती है। नाश्ते के बाद ग्रीन टी या फिर खाली पेट पीना काफी लाभदायिक होता है।

 

 

- वंदना डालिया 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static